Newsमप्र छत्तीसगढ़

टेंटगोदाम में लगी आग से 10 फीट ऊंची उठी आग की लपटें, आग पर 4 घंटे में पाया काबू

टेंट गोदाम में लगी आग, 10 फीट ऊंची लपटें उठीं।

ग्वालियर. नाका चन्द्रवदनी इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक टें टगोदाम में आग लग गयी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लगभग 10 फीट ऊची लपटें उठने लगी, जो सड़क से दिखाई दे रहा था। गोदाम के आसपास रहवासी इलाका था। इसलिये हड़कम्प मच गया। 7 दमकलों ने लगभग 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका है। तब तक लगभग 50 लाख रूपये सामान खाक हो गया था। आग लगाने का वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हालाकि जांच के बाद सही सही वजहों का पता लगाया जा रहा है। घटना हीरा भूमिया के पास स्थित टेंट व्यवसाई अवधेश सिंह यादव के गोदाम की है। शादी समारोहेां में टेंट व डेकोरेशन का काम करते हैं। गोदाम से उनका पूरा व्यापार संचालित होता है।

आग बेकाबू हो चुकी थी और पूरे क्षेत्र में धुएं फैल गया था।
आग बेकाबू हो चुकी थी और पूरे क्षेत्र में धुएं फैल गया था।
7 फायर ब्रिगेड ने 4 घंटे में पाया आग पर काबू।

सारा सामान की एक ही जगह रखा था
ऐसा बताया जा रहा है कि होलिका अष्टक के चलते सहालग (विवाह मुहूर्त) बन्द है। जिससे विभिन्न स्थलों से लाकर टेंट व सजावट का सामन गोदाम में रख दिया गया था। इसी बीच रात लगभग 2-4 बजे के बीच अचानक गोदाम में आग लग गयी है। जब तक लोगों को जानकारी लगी। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। पूरे इलाके में धुएं का गुबार फेल गया था। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोदाम मालिक को खबर दे दी है।
सात फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल रवाना की गईं। गोदाम का रास्ता संकरा होने के कारण दमकलों को गोदाम तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भीषण थी कि चारों ओर से पानी डालने के बाद भी काबू में नहीं आ रही थी। इसलिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। इसके बाद सातों वाहनों से पानी फेका गया। टेंट का कपड़ा और डेकोरेशन का वायर होने के कारण आग पानी डालने के बाद भी भड़क रही थी। इस कारण गोदाम में रखा सारा सामान जल गया।
रिहायशी क्षेत्र होने से बढ़ी चिंता
गोदाम घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित है। यदि आग आसपास के मकानों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका।
गोदाम मालिक के अनुसार आग से टेंट, डेकोरेशन का सामान, सीजन के लिए खरीदी गई सामग्री, लोडिंग वाहन और बाइक सहित करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *