44वीं पुलिस अश्वरोही प्रतियोगिता मे ंबीएसएफ ने जीती ट्राफी
ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी टेकनपुर में 44वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिमा एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हो गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिमा में सीमा सुरक्षा बल ने माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट ट्रॉफी जीती है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन के विशेष महानिर्देशक महेश कुमार अग्रवाल थे। इस प्रतियोगिमा में देशभर के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिसबलों और राज्य पुलिसबलों की अश्वारोही टीमों ने और कई बलों के बीच समन्वय व सहयोग को बढ़ावा देना था।
प््रतियोगिता के दौरान, प्रतिभागियों ने शो जंपिंग, ड्रेसेज, इवेंटिंग और इंक्विटेशन स्किल-एट-आर्म्स जैसी कई स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। इन स्पर्धाओं में घुडसवारों की संतुलन क्षमता, गति, नियंत्रण, साहस और घोडों के साथ उनके उत्कृष्ट तालमेल की परीक्षा हुई ।
बीएसएफ अकादमी ने इस आयोजन के लिये उच्चस्तरीय व्यवस्थायें की थी। घोड़ों और घुड़सवारों के लिये अत्याधुनिक ग्राउंड और अस्तबल उपलब्ध कराये गये। जिससे सभी प्रतिभागी टीमों के घोड़ों को आरामदायक माहौल मिला। प्रतियोगिता में कई श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किये गये। सर्वश्रेष्ठ घोड़ा, का पुरस्कार असम राइफल्स के हार्स राइफल्स को मिला है। तमिलनाडु पुलिस की एमसीटी सेल्वी पी सुगन्या को सर्वश्रेष्ठ महिला घुडसवार और असम राइफल्स के मेजर दीपांशु शोरान को सर्वश्रेष्ठ घुडसवार का पुरूस्कार प्रदान किया गया।

