LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में खाना खाने को लेकर विवाद, युवक पर कट्टे से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. माधोगंज थाना क्षेत्र में देर रात चाउमीन के ठेले पर पहले सर्व करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने अवैध कट्टा निकालकर दूसरे युवक पर हमला कर दिय जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को पकड़े हुए युवक।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कुछ युवक ठेले पर चाउमीन खा रहे थे तभी अन्य युवक वहां पहुंचे और पहले चाउमीन देने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट मे बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास से 315 बोर का कट्टा निकाल लिया और दूसरे युवक के सिर पर उसकी बट से वार कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक के बीच झगडा होता दिखाई दे रहा है।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय एकआरवी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक राजावत निवासी नारायण विहार कॉलोनी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बो का अवैध कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गुंडागर्दी बढने से छोटे व्यापारियों के लिए काम करना मुश्किल
बता दें कि आरोपी के साथ आए अन्य लोगों ने ठेले वाले का सामान भी फेंक दिया। चाउमीन दुकान संचालक ने घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुंडागर्दी बढने से छोटे व्यापारियों के लिए काम करना मुश्किल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *