टारगेट डाउन, मारा गया गया एल मेंचो, ड्रग लॉर्ड के अंतिम घंटे, एनकाउंटर और मेक्सिकों का असली एनकाउंटर
नई दिल्ली. फरवरी 2026 की एक ठंडी सुबह थी और मैक्सिको की जलस्को पहाडि़यों में टपालता का छोटा-सा इलाका अभी नींद से जाग भी नहीं पाया था। सूर्य की पहली किरण अब पेड़ों से छन ही रही थी। तभी हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट ने सन्नाटा चीर दिया। मैक्सिकन स्पेशल फोर्सेज के जवानकाले मास्क, हेवी आर्मर, नाइट विजन ग्लास लगाये घने जंगल के इलाके में उतर पड़े। इनका टारगेट था दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड एल मेंचो, नशों और मौत के इस सौदागर को दुनिया नेमेसियों सर्वाटीज के नाम से जानती थी।
दुनिया के सबसे ताकतवर क्रिमिनल्स में से एक के पास कितने सिक्योरिटी रिंग हो सकते है। यह एक ऐसा प्रश्न था जो कि मैक्सिकन सरकार ने स्वयं से कई बार पूछा था। उसे पकड़ने में कितनी जानें जा सकती है?
यह दूसरा सवाल था
मैक्सिकों के एक ही अखबार EL-PAIS ने इस ऑपरेशन की डिटेल रिपोर्ट छापी है। अखबार लिखता है कि मेक्सिकों सरकार के तमाम अनुमानों से इतर शनिवार को एल मेंचों के साथ टापालपा के बाहर कुछ केबिन में सिर्फ 10 बॉडीगार्ड थे। स्पेशल फोर्स ने जमीन और हवा से तैयारी शुरू कर दी थी। जलीस्को के पास 6 हेलीकॉप्टर तैनात किये गये थे। ताकि गोपनीयता बनी रहें। सरप्राइज पक्का किया जा सके। रविवार सुबह-सुबह हमले को चौकन्ना बैठे कमांडोज को आखिरी कन्फार्मेशन मिल गयी।
टारगेट डाउन! कई अफसरों ने एक साथ मैसेज सुना
कुछ और हो पाता उससे पहले स्पेशल फोर्सेस के स्नाइपर ने पहले ट्रिगर दबा दिया. गोलियां उसके शरीर में धंस गईं. वो गिर पड़ा. इसी के साथ एक मैसेज एक साथ फ्लैश हुआ- “टारगेट डाउन!”
इस गोलीबारी में, एक सैनिक, एल मेंचो, और उसके दो बॉडीगार्ड घायल हो गए. CJNG के दो और सदस्यों को बिना किसी नुकसान के गिरफ्तार कर लिया गया. सेना ने रॉकेट लॉन्चर, तीन राइफलें और दो हैंडगन ज़ब्त कर लीं। जब स्थिति कंट्रोल में आई, तो मेडिकल टीम को बुलाया गया। उन्होंने देखा कि कार्टेल लीडर और उसके बॉडीगार्ड दोनों की हालत गंभीर थी। मेक्सिको के राष्ट्रीय रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ने कहा कि ऐसी स्थिति में हेलिकॉप्टर को बुलाया गया ताकि घायलों को ग्वाडलहारा ले जाया जा सके. लेकिन, ड्रग लॉर्ड और दो हिटमैन रास्ते में ही मर गए।

