Newsमप्र छत्तीसगढ़

जीवाजी विश्वविद्यालय के लायब्रेरी की छत से कूंद कर माली ने की आत्महत्या

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के सेंट्रल लायब्रेरी की छत से कूंद एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार की शाम 8 बजे की है। 50 वर्षीय अंगद जाटव ठाठीपुर के विवेक नगर के निवासी थे। वह जीवाजी विश्वविद्यालय में माली के पद पर कार्यरत थे। घटना से पहले दोपहर में अंगद ने अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। घटना के बाद अंगद को घायलावस्था में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई लक्ष्य गुर्जर ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।
मुझे मरना है मेरा इलाज मत कराओ
लक्ष्य गुर्जर ने बताया है कि जब हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे । तब अंगद जाटव का कहना था कि मेरा इलाज मत कराओ मुझे मरना है। मुझे 19 दिन हो गये है। यह लोग ज्वॉइनिंग नहीं दे रहे है। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी पूछताछ की जायेगी।
19 दिन पूर्व हुआ था ट्रांसफर
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक अंगद का तबादला 19 दिन पूर्व सेंट्रल लायब्रेरी से भाषा अध्ययन विभाग में कर दिया था। आरोप यह भी कि उन्हें 19 दिनों से नयी जगह पर ज्वॉइनिंग दी जा रही थी। जिस वजह से वह तनाव में था। संभवतः इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया है। परिजनों की तरफ से अभी तक किसी पर कोई ऑपचारिक आरोप नहीं लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *