LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 1.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, 24 हजार तक का लाभ होगा

भोपाल. राजधानी भोपाल में विभिन्न विभागों और निगम मंडलों में कार्य करने वाले दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक, आउटसोर्स कर्मियों के लिए होली के पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर ने हाल ही में एक आदेश जारी कर निर्देश दिए है कि कर्मचारियों की 2024 में बढाई गई न्यूनतम वेतन की अंतर राशि का भुगतान एरियर के रूप में तत्काल किया जाए। इससे कर्मचारियों को 20 से 24 हजार रुपए तक एरियर के रूप में एकमुश्त मिल सकते हैं।
होली से पहले मिले एरियर
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह एरियर राशि होली के पहले कर्मचारियों को प्रदान की जाए, ताकि त्योहार अच्छी तरह से मना सके। इस आदेश से विभिन्न विभागों के 60 हजार से अधिक दैवेभो, 35 हजार से अधिक निगम मंडल कर्मियों के साथ-साथ डेढ लाख से अधिक आऊटसोर्स कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
हाईकोर्ट में लगाई गई थी आपत्ति
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि मार्च 2024 में दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक, आऊटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 2 हजार रुपए प्रतिमाह बढ़ाया गया था, जो 1 अप्रेल 2024 से लागू होना था। लेकिन इस बीच इंदौर हाईकोर्ट में एक एसोसिएशन ने इस पर आपत्ति लगाई थी, इसके कारण इसका लाभ नहीं मिल पाया, और बढ़ी हुई वेतनवृद्धि का लाभ अप्रेल 2025 से मिलना शुरू हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *