अम्मा महाराज छत्री परिसर में बने विष्णु मंदिर में हुई चोरी

ग्वालियर. कटरोताल स्थित अम्मा महाराज की छत्री परिसर में बने विष्णु मंदिर में चोरी हो गयी है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान की प्रतिमायें और अन्य बेशकीमती सामान चोरी कर फरार हो गये है। घटना का पता रविवार की सुबह उस वक्त चला जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के सामन गिना।

ऐसा बताया जा रहा है कि चोरी बाउंड्री फांदकर छ़त्री परिसर में घुसे थे । पुजारी ने जब संदूक खोला तो उसमें रखी चांदी, पीतल और तांबे की प्रतिमायें और अन्य सामान गायब मिला। चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रूपये बताई गयी है। फिलहाल झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच -पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि अमरसिंह परिहार जो नाकाचंद्रवदनी ओफो की बगिया निवासी है। अम्मा महाराज की छ़त्री में सुरक्षागार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। छत्री परिसर में सुरक्षा के लिये 2 गार्ड तैनात रहते है। जबकि तीसरा गार्ड सुबह 6 बजे आता है।

