Newsमप्र छत्तीसगढ़

कोयले की खदान में जबरदस्त धमाके में 10 श्रमिकों की मौत

शिलांग. मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में जबरदस्त धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 10 मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आई हैं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्र्रशासन तथा पुििलस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ताशखाई की कोयला खदान में अचानक जबरदस्त धमाका हुआ है। जिसकी वजह से खदान के अन्दर काम कर रहे थे मजदूर इसकी चपेट में आ गये। विस्फोटा इतना तेज था कि खदान केक भीतर मौजूद श्रमिकों को बाहर बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के निवासी थे। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
इस हादसे के बाद श्रमिकों की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई में जांच की जायेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। वहीं मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात भी कहीं गयी है।
मृत श्रमिकों में से एक असम के कटिगारा इलाके के बिहारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मेघायल पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गये। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। खदान के अन्दर फंसे अन्य श्रमिकों की तलाश के लिये सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन नेआसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। ताकि बचाव कार्य में किसी भी तरह की बाधा न आये। अधिकारियों ने बताया है कि विस्फोट की वजहों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी गयी है। शुरूआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *