Newsमप्र छत्तीसगढ़

3 दिन में 12 जेसीबी से खोदी गयी 17 हजार ट्रॉली रेत नष्ट की, कीमत 3 करोड़ 40 लाख की रेत

मुरैना. चम्बल राजघाट पर अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही तीसरे दिन भी जारी रही है। टॉस्क फोर्स ने बुधवार की दोपहर1 बजे तक लगभग 2 हजार ट्रॉली अवैध डमप रेत को नष्ट कर दिया है।जिसकी कीमत 40 लाख रूपये बतायी गयी है।अभी तक कुल 3करोड़ 40 लाखरूपये से ज्यादा की रत नष्ट की जा चुकी है। मौके पर 12 जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही है।
चम्बल राजघाट पर रेत माफिया नेबड़े स्तर पर नदी से रेत निकालकर ऊपर भंडारण कर रखा था। इसी भंडारण को नष्ट करने केलिये जिला टॉस्क फोर्स, राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की ज्वॉइंट टीम कार्यवाही कर रही है। तीसरे दिन भी सुबह 6 बजे से 12 जेसीबी मशीने लगातार डंप रेत को नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है।
3 दिन में 15 हजार ट्रॉली से ज्यादा रेत नष्ट
टास्क फोर्स द्वारा चंबल नदी राजघाट पर अवैध रेत भंडारण पर यह कार्रवाई लगातार तीसरे दिन जारी है। प्रशासन अब तक 15 हजार ट्रॉली से अधिक डंप रेत नष्ट कर चुका है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए थी। आज दोपहर तक 2 हजार ट्रॉली और नष्ट की गई। यह कार्रवाई शाम तक जारी रहेगी, जिससे नष्ट की गई रेत का आंकड़ा और बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *