Newsमप्र छत्तीसगढ़

सोना-चांदी के भाव क्यों हुए क्रैश, 21% गिरा भाव

नयी दिल्ली. गुरूवार का शुरूआती व्यापार में चांदी के ईटीएफ में भारी गिरावट देखने को मिली। जोकि 21 प्रतिशत तक गिर गये। एक्सिस सिल्वर ईटीएफ में सबसे अधिक गिरावट आयी। यह पिछले बन्द भाव 275 रूपये के मुकाबले गिरकर 216.86 रूपये पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आयी और 13 प्रतिशत गिरावट पर आ गया। डीएसपी सिल्वर ईटीएफ, एसबीआई सिल्वर ईटीएफ और कोटक सिल्वर ईटीएफ समेत अन्य ईटीएफ में सभी सत्र केबीच 16-17प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। निप्पॉन गोल्ड ईटीएफ में 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। जबकि शुरूआती व्यापार में में टाटा गोल्ड ईटीएफ में 6 प्रतिशत में अधिक की गिरावट आयी। हालांकि रिकवरी के बाद टाटा गोल्ड इटीएफ 3प्रतिशत चढ़कर व्यापार कर रहा था। 2 दिनों तक लगातार तेजी के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में गुरूवार को भारी गिरावट देखने को मिली। शुरूआती व्यापार में ही सोना और चांदी के ईटीएफ 21प्रतिशत तक टूट गये। हालांकि थोड़े दरे के बाद से ही इनमें रिकवरी आयी और 13 प्रतिशत तक की गिरावट परद व्यापार कर रहे थे।
सोने-चांदी के भाव एमसीएक्स पर
गुरूवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत लगभग 24 हजार रूपये से टूटकर 2.40 लाख रूपये पर आ गयी ।सोने के भाव लगभग 14सौ रूपये गिरकर 1.48 लाख रूपये पर आ गये। सोने और चांदी के भाव में यह गिरावट 2 दिनों तक की लगातार तेजी के बाद आयी है।
क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट?
गुरुवार को ग्रीनबैक लगभग 2  हफ्ते के हाई पर पहुंच गया, जिससे दूसरी करेंसी वालों के लिए डॉलर में कीमत वाला सोना महंगा हो गया और कीमती धातुओं से गिर गई. वहीं इन्वेस्टर फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श के नॉमिनेशन को लेकर सोने-चांदी में गिरावट की उम्‍मीद लगा रहे हैं और डॉलर में तेजी, जिस कारण सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है।
वहीं जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होता दिख रहा है. अधिकारियों ने पुष्टि की कि ईरान और US शुक्रवार को ओमान में बातचीत करने पर सहमत हुए हैं, जिससे परमाणु तनाव कम हो सकता है।  इस कारण सोने-चांदी सेफ निवेश को सेंटिमेंट बिगड़ा. एशियाई बाजारों में बुलियन की कीमतों में तेज गिरावट का एक कारण बुधवार को US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन कॉल भी रहा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह कॉल ‘बहुत पॉज़िटिव’ थी, शी के साथ उनके रिश्ते ‘बहुत अच्छे’ हैं और हम दोनों समझते हैं कि इसे ऐसे ही बनाए रखना कितना जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *