Newsमप्र छत्तीसगढ़

जेयू के आर्यभट्ट छात्रावास में हुई मारपीट का मामला, रैंगिंग कमेटी के हवाले, कुलगुरू ने मांगी जानकारी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) के आर्यभट्ट छात्रावास में छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक छात्र को गंभीर चोटें आयी है। इसे उपचार के लिये अस्पताल जाना पड़ा है। पीडि़त छात्र ने मारपीट करने वालों के छात्रों की पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गयी है। घटना 2 फरवरी की है। ऐसा बताया बताया जा रहा है। बीकॉम-एलएलबी 10वें सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अष्ठाना के साथफार्मेसी के छात्र सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट, सीरम तिवारी सहित अन्य छात्रों ने मारपीट की। सुधांशु के मुताबिक छात्रावास के बाहर विवाद के दौरान सभी ने मिलकर लात-घंूसे से उसकी जमकर पिटाई की गयी है। जिससे उसे गंभीर चोटें आयी है।
मारपीट करने वाले छात्रों की जानकारी कुलगुरू ने मांगी
जानकारी मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कुलगुरू को पूरे मामले से अवगत कराया है। इसके बाद कुलगुरू ने फार्मेसी संस्थान से मारपीट में शामिल बताये गयेछात्रों की पूरी जानकारी मांगी है। पीडि़त छात्र ने बताया है कि छात्रावास में इस तरह की घटनायें पहले भी होती रही है। लेकिन सख्त कार्यवाही नहीं होने से ऐसे मामले नहीं रूक रहे। पूर्व में भी रैगिंग की शिकायत पर 8 सीनियर स्टूडेंट्स को परीक्षा से वंचित किया जा चुका है। इसके बावजूद घटनाये जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *