Newsमप्र छत्तीसगढ़

जीटी एक्सप्रेस से डबरा में गिरे 2 युवकों की मौत, नागपुर से दिल्ली जा रहे थे युवक

ग्वालियर. डबरा के नजदीक अनंतपेठ रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरकर बुधवार को 2 युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक यूपी के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे। मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली 23, मोहम्मद अयान 19, के रूप में की गयी है। दोनों ट्रेन संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन से करीब 10 किमी दूर अनंतपेठ रेलवे यार्ड में किमी नम्बर 1191-2 पर 28.30 पर हुई है।
मजदूरी के लिये नागपुर से दिल्ली जा रहे थे युवक
ऐसा बताया गया है कि दोनों युवक मजदूरी करते थे ।नागपुर से दिल्ली मजदूरी के लिये जा रहे थे। वह ट्रेन के जनरल कोच में सवार थे। घटना के शिकार हुए उनके अन्य 3 साथियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर घटना की खबर दी। जिसके बाद डबरा जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और लाशों को अपने अपने कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह घटना एक हादसा थी। आत्महत्या थी या मौत का कोई अन्य वजह थी। पुलिस युवकों के साथ यात्रा कर रहे उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *