Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाइवे पर पूर्व विधायक की स्कॉर्पियों बेकाबू होकर उछली, खेत में गिरी

पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह की स्कॉर्पियो हाइवे से हवा में लहराते हुए खेत में जा गिरी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे -44 पर घाटीगांव के पूर्व विधायक अजबसिंह कुशवाह की स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर पलट गयी ।कार चालक ने वाहन पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन स्कॉर्पियों लहराती हुई हवा में उछली और हाइवे से नीचे खेत में जा गिरी। घटना के समय कार में सवार पूर्व विधायक सहित 4 लोगों की जान बच गयी। घटना में सभी को मामूली चोटें आयी है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायलों को बाहर निकाला इलाज के लिये हॉस्पिटल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना बहुत ही खतरनाक थी। कार हवा में उछलकर खेत में बोनट के बल गिरी।
भोपाल जा रहे पूर्व विधायक पलटी स्कॉर्पियों
मुरैना के सुपावली विधानसभा से पूर्व विधायक अजबसिंह कुशवाह मंगलवार को अपने 4 साथियों के साथ स्कॉर्पियों नम्बर एमपी07जेडसी3214 से भोपाल की ओर जा रहे थे। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव क्रॉस करते समय कुछ दूरी बाद ही अचानक वाहन बेकाबू हो गया। चालक के प्रयास के बावजूद वाहन पर काबू नहीं पाया जा सका। स्कॉर्पियों हवा में उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस बीच वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये। घटना की खबर मिलने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
बड़ा हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हवा में उछली और बोनट के बल गिरी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा खेत में धंस गया। यदि वाहन पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से कार नहीं पलटी, जिससे पूर्व विधायक समेत सभी सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई थी। वाहन में सवार पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके साथी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *