ऑनलाइन गेम का टॉस्क पूरा करने 9वीं मंजिल से तीनों सगी बहनों ने कूंदकर की आत्महत्या
गाजियाबाद. तीन सगी बहनों ने एकसाथ 9 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा। इस दौरान लड़कियों के पिता ने चौंेकाने वाला दावा किया है कि लड़कियां ऑनलाईन कोरियन गेम खेलने की आदी थी। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मंगलवार को ग्रम का अंतिम टॉस्क था। ऐसे मंें लड़किया आखिरी टॉस्क पूरा करने के बाद 9वी मंजिल से कूंद गयी। पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिये अपने साथ ले गयी है। गेम में कुल 50 टॉस्क थे। कूंदने के लिये बच्चियों ने 2 स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया है।
तीनों लड़कियां 12, 14, 16 वर्ष की थी
मृतक लड़कियों के नाम निशिका 16, प्राची 14 और पाखी 12 साल की थी। तीनों 2.30 बजे रात को 9वीं मंजिल से कूंदी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके स्थित भारत सिटी का है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया है कि रात को लगभग 2.15 बजे पीआरवी द्वारा खबर मिली कि थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में टॉवर बी-फ्लैट नम्बर 907 की नवी मंजिल से 3 लड़कियां कूंद गयी है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच जांच की गयी तो 3 बच्चियां जमीन पर गिरी मिली। जिन्हें एम्बूलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया है। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस अन्य वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
पिता ने की है दो शादियां
बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी। तीनों हर काम साथ करती थीं. आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था. हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया.बच्चियों के पिता ने दो शादी की है. दोनों सगी बहन हैं. पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसी छोटी बहन(साली) के साथ दूसरी शादी कर ली. जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले दो वर्ष से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थीं।

