जेएएच पहुंचकर कलेक्टर ने जाना घायलों का हाल
रेड क्रॉस से दिलाई मदद
ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जेएएच के ट्रामा सेंटर पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपचाररत घायल मरीज एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की।कलेक्टर ने घायल मरीजों को रेड क्रॉस से 10 -10 हज़ार रुपये की तात्कालिक सहायता देने के निर्देश दिए । डबरा तहसील के अंतर्गत घोघा तिराहे के समीप बस पलटने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलते ही तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जानकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार की मौजूदगी में ही गंभीर घायलों को ग्वालियर भेजा गया।जानकारी के अनुसार, बस का चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा ने बताया कि जंगीपुर घोंघा मार्ग पर बस पलटने से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘हमारी पहली प्राथमिकता है कि सभी घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। इलाज की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से दी जा रही हैं।’
गम्भीर घायल- नरेन्द्र, दीपक, हरचरण, संजू, गिरिजा, लक्ष्मी, मुन्नी बाई, राम कुंअर बाई, कांता बाई।
सामान्य घायल- सोनू, राहुल, मनीष, सावित्री,नीलम, देवंती।
गम्भीर घायल- नरेन्द्र, दीपक, हरचरण, संजू, गिरिजा, लक्ष्मी, मुन्नी बाई, राम कुंअर बाई, कांता बाई।
सामान्य घायल- सोनू, राहुल, मनीष, सावित्री,नीलम, देवंती।

