ब्राहम्ण समाज की पुलिस से धक्का-मुक्की और हुई झड़प तो पुलिस को चलानी पड़ी वॉटर कैनन
भोपाल. ग्वालियर से भोपाल पहुंचे एडवोकेट अनिल मिश्रा ने आईएएस संतोष वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर रहे प्रदर्शनकारियों ने सीएम हाउस के घेराव को आगे बढ़े तो पुलिस ने रोका नहीं मानने पर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई इसके बाद पुलिस ने वाटर केनन से ठंडा पानी का छिड़कांव किया तब जाकर रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गये। यहां 4 लेयर की बैरिकैंडिंग के बावजूद आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें। पुलिस ने भी 3 बार चेतावनी दी फिर स्थिति को संभालने के लिये वाटर कैनन चलानी पड़ी।
प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…




राज्य सरकार ने भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले सीनियर आईएएस संतोष कुमार वर्मा की बर्खास्तगी का प्रस्ताव राज्य सरकार, केंद्र को भेज चुकी है। हालांकि, प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जो प्रस्ताव भेजा है, वह अधूरा है।प्रस्ताव में यह साफ नहीं है कि सरकार संतोष वर्मा को बर्खास्त करना चाहती है या सिर्फ उनका प्रमोशन रद्द करना चाहती है। इस अस्पष्टता के कारण केंद्र सरकार प्रस्ताव को वापस भी कर सकती है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव फरहीन खान के हस्ताक्षर से 12 दिसंबर को यह प्रस्ताव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा गया था। इसमें संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है, लेकिन कार्रवाई के ठोस कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताए गए हैं। मौका था भोपाल में ब्राहम्ण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रविवार की सुबह प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर एकत्र हुए थे ।नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री निवासी की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्का करने लगे।धक्का-मुक्की के दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर पुलिस रातीबड़ ले गई। यहां तितर-बितर करने के बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका।

