Newsमप्र छत्तीसगढ़

सड़क पर पानी फैलने के झगड़े में हुई फायरिंग, दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी, रॉड से भी किया गया हमला, 2 युवक सहित बच्चे और महिला घायल

घर की छत से युवक फायरिंग कर रहा है। जबकि महिलाएं पत्थर फेंक रही हैं।

ग्वालियर. ठाठीपुर थाना इलाके की अशोक कॉलोनी में गली में पानी फैलने को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने की घटना सामने आयी है। इस बीच 2 पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई है। जिसमें 2 युवकों के सिर में चोट आई है। विवाद में महिला और बच्चे भी घायल हो गये। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है। घटना रविवार की दोपहर 12-1 बजे के बीच की है।
अशोक कॉलनी निवासी सूरज दुबे और आकाश दुबे का झगड़ा सुनील गोस्वामी और जितेन्द्र गोस्वामी के बीच हुई है। झगड़े का मुख्य कारण गली में स्पीड़ ब्रेकर बनाने को लेकर जलभराव होना बताया जा रहा है।इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई तो जल्द ही मारपीट में बदल गयी। घायल सूरज दुबे ने आरोप लगाया है कि सुनील गोस्वामी ने अपनी लायसेंसी बन्दूक से गोलियां चलाई है। जबकि जितेन्द्र गोस्वामी ने रॉड से अटैक किया है। इस घटना में महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की खबर है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखे
पुलिस के अनुसार, अशोक कॉलोनी में 2 पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिसकी पड़ताल के लिए टीम जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज कर रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक ताने हुए भी नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *