MP में आर्मी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कहा ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी

भोपाल. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विदेदी अपने गृह क्षेत्र मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे। एयरपोर्ट पर एक संत ने उनका तिलक किया जिसके बाद पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वह कडी सुरक्षा के बीच सैनिक स्कूल के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को देखते हुए शहर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यहां पर आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ जब हमें उचित लगेगा तब समाप्त करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी है।
आर्मी चीफ ने कहा मैं बेहद भावुक महसूस कर रहा हूं
आर्मी चीफ जनरल उपेद्र द्विवेदी ने कहा कि मैं इस समय बेहद भावुक महसूस कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस मातृभूमि में मेरा जन्म हुआ वहां से लेकर आज यहां तक का सफर बेहद शानदार और रोमांचक रहा है। रीवा को लेकर उन्होंने कहा कि इस धरती ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। मैं लंबे समय से इस जगह पर आना चाहता था इस धरती को छूना चाहता था और फिर उसका आशीर्वाद लेना चाहता था। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता था। जो मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहे है जो मेरे आदर्श रहे है जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे दिशा प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *