LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

ग्वालियर. आयकर विभाग ने ग्वालियर मे दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के ठिकानों पर बडी कार्रवाई की है। भोपाल के बाद अब ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित एक मकान पर रेड डाली गई जहां वित्तीय दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। अमृतसर से पहुंची विशेष टीम के दो अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिलीप बिल्डकॉन के ग्वालियर स्थित आवास पर छापेमारी की गई। - Dainik Bhaskar
जानकारी के अनुसार कार्रवाई बीते सोमवार देर रात करीब 1.30 से 2.00 बजे भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के ठिकानों पर हुई रेड के बाद की गई है। अमृतसर से आई आयक विभाग की विशेष टीम ने भोपाल सहित कंपनी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान फर्मों के दफ्तरों में वित्तीय दस्तावेज खंगाले गए जिसमें मुख्य रूप से शेयर लिस्टिंग, फंड ट्रांसफर और विदेशी लेनदेन क जांच पडताल पर जोर दिया गया।
बता दें कि दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट सहित देशभर में हजारों करोड रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, रेलवे और सोलर एनजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी को केरल और गुरूग्राम में भी बडे निर्माण कार्यों के ठेके मिले है। भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दो दफ्तरों में सोमवार से शुरू हुई आयकर विभाग की पंजाब की टीम की छापेमारी कार्रवाई अभी चल रही है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *