सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कार्य जारी
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।
जिसके तहत आज ऊॅट पुल के पास, राममंदिर के पीछे इमरती वाले के सामने, जटार साहब की गल कमानी पुल, आनंद नगर बी ब्लॉक, 9 नम्बर पुलिया हजीरा, बाला बाई का बाजार, ग्वालियर ग्लोरी रोड हरीशंकरपुरम, रॉयल एन्क्लेव कॉलोनी प्रधानमंत्री आवास, पीताम्बरा स्टेट दीनदयाल नगर, प्रिस्टन कॉलेज सैनिक कॉलोनी खुरैरी, दीनदयाल नगर, आनंद नगर बी ब्लॉक सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
सड़कों को ठीक करने पूरा अमला गंभीरता से कार्य करे: महापौर
ग्वालियर – शहर में सड़कों को निगम का पूरा अमला गंभीरता से लगकर कार्य करें तथा तत्काल सड़कों को ठीक कराये तथा जो सड़कें गांरटी पीरियड में हैं उन्हें ठेकेदार से ठीक करायें और जिन सड़कों के वर्क ऑडर जारी हो चुके हैं उन सड़कों पर निगम तत्काल कार्य कराये। उक्ताशय के निर्देश महापौर ने सड़कों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

