MP के वरिष्ठ मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, तेज हुई अटकलें

भोपाल. मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री अचानक नई दिल्ली पहुंचे यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्री की प्रधानमंत्री निवास जाकर पीएम से मुलाकात की खबर फैलते ही राजधानी में हलचल मच गई। राजनैतिक कयास लगाए जाने लगे है। इसी दौरान मंत्री का ट्वीट सामने आ गया जिससे तमाम अटकलों पर विराम लग गया। उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की वजह साफ हो गई। मंत्री ने पीएम के अलावा अन्य मंत्रियों, सांसदों से भी मुलाकात की और तस्वीरें भी साझा की।
मध्य प्रदेश के पंचायत, ग्रामण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्र राजनाथ से भेंट की। नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से भी उनकी मुलाकात हुई। साक्षी महाराज ने मंत्री प्रहलाद पटेल का सम्मान किया जिस पर उन्होंने आभार जताया।
मंत्री प्रहलाद पटेल, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री द्वाार पीएम से मुलाकात की खबर से राज्य के राजनैतिक हल्कों में खलबली मच गई। इस मुलाकात के अनेक राजनैतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे, विश्लेषक और राजनेता तमाम कयास लगाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में मंत्री प्रहलाद पटेल की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कारण स्पष्ट हो गया। मंत्री के ट्वीट से स्थिति साफ हो गई और इधर उधर की चर्चाएं थम गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *