सिंधिया फोर्ट के स्थापना समारोह में बोले -देश के युवाओं के खून में क्रिएटिविटी है-सीडीएस अनिल चौहान

ग्वालियर. सिंधिया स्कूल फोर्ट के 128वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (डीसीएस) जनरल अनिल चौहान ने सिंधिया स्कूल के शिक्षा स्तर की सराहना करते हुए युवाओं की प्रतिभा को पहचानने के लिये साधुवाद दिया और कहा कि भारत के युवाओं के रक्त में ही क्रिएटिविटी है। इसके पीछे की 2 वजह है एक तीव्र स्मरण शक्ति और दूसरा तर्क शक्ति। यह हमारे वेद-पुराणों की देन है। जो आत्मशक्ति का स्त्रोत है।
सीडीएस जनरल चौहान ने युवाओं से कहा है कि आप आज का नहीं, आने वाले कल का भविष्य है। अब युद्ध की परिभाषा बदल चुकी है। पहले सीमाओं पर कितने सैनिक मारे गये और कितना नुकसान हुआ। इसी पर जीत-हार निर्भर करती थी। लेकिन अब ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ ने इन पारंपरिक मानको को गलत साबित कर दिया है।
विक्रम मिश्री को मिला माधव अवॉर्ड
इस साल के माधव पुरस्कार विजेता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री रहे। उन्होंने अपने केमिस्ट्री शिक्षक तेज सिंह इंगले को याद करते हुए कहा कि जब वह दसवीं में केमिस्ट्री में फेल हुए, तब उनके शिक्षक ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि आगे और मेहनत करो। इसके बाद वह दसवीं में केमिस्ट्री में अच्छे नंबर से पास हुए। हालांकि जीवन में आगे कभी केमिस्ट्री का सामना नहीं हुआ, लेकिन कठिन परिश्रम की जो सीख उस समय मिली, वह उनके जीवन में हमेशा के लिए यादगार बनी।
हिन्दुस्तान मेरी जान गीत से किया सीडीएस का स्वागत
सोमवार को सिंधिया स्कूल फोर्ट में आयोजित 2 दिवसीय 128वें स्थापना दिवस समरोह के शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पूर्व स्कूल परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस बीच केन्द्रीय मंत्री और स्कूल के बोर्ड ऑफ गर्वनर के चेयरमेन ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ रहें। सीडीएस जनरल चौहान का उन्होंने स्वागत किया। इसके बाद सिंधिया स्कूल के ब्रास बैंड ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। ऑर्केस्ट्रा पर हिन्दुस्तान मेरी जान, के सर सरा…….और महाशंखनाद की धुन बजाकर किया है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक 2000 और 2015 के ओल्ड बॉयज, स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स उपस्थित रहें।
