प्रयागराज से ग्वालियर होकर हजरत निजामुद्दीन तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा
ग्वालियर. त्योहारों के मौसम मे बढती यात्रियों की भीड को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बडा फैसला लिया है। रेलवे ने प्रयागराज से ग्वालियर होकर हजरत निजामुद्दीन तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी 3 नवंबर तक संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन हर बुधवार और रविवार को चलेगी और कुल 6 फेरे लगाएगी।
प्रयागराज से होगी ट्रेन की शुरूआत
जानकारी के अनुसार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन क्रमांक 04123 प्रयागाराज स्टेशन से आगाम बुधवार दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान करेग। रास्ते में यह ट्रेन शंकरगढ, डभौरा, मानिकपु, चित्रकूट, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड, हरपालपुर और मऊ रानीपुर जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी। रात 10.35 बजे यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी जहां 5 मिनट का ठहराव रहेगा इसके बाद यह गाडी देर रात 1.05 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
निजामुद्दीन तक का सफर
ग्वालियर से प्रस्थान करने के बाद ट्रेन धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां स्टेशनों पर रुकेगी। निर्धारित समय के अनुसार, यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अगले दिन यानी गुरुवार की सुबह 11:35 बजे राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी यात्रा का समय
दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन क्रमांक 04124 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से आगे बढ़ते हुए ट्रेन अगले दिन शुक्रवार की सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
