तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे, पाक सेना के 12 जवान मारे गये, 5 ने किया सरेंडर, टैंक -चौकियां कब्जे में

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमावर्ती इलाकों में हाल के हवाई हमलों और मुठभेड़ों के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुरंडलाइन पर कुर्रम जिले के गांवी इलाके में पाकिस्तान और अफगान बलों के बीच देर रात को भारी झड़पें हुई। शुरूआती आधे घंटे में छोटी बंदूकों से फायरिंग शुरू हुई है। लेकिन यह जल्द ही तोपखाने और गोलीबारी तक बढ़ गयी। यह हिंसक झड़प् तब शुरू हुई जब तालिबान बलों ने कथित तौर पर शनिवार की देर रात तक कई पाकिस्तानी सीमा चौकिंयों पर गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया ने इसका वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दोनो ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग और गोलाबारी देखी जा सकती है।
दरअसल, अफगान तालिबान ने 11 अक्टूबर की देर रात को नंगरहर और कुनार प्रान्तों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चाकियों पर बड़ें पैमाने पर हमले शुरू किये है। अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन क्लीद आर्मी कोर ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला बोल दिया।
12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
तलिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज को बताया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। कुनार और हेलमंद प्रान्तों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार हेलमंद के बहरम चाह जिले में हुई झड़पों में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये और एक मिल देहशिका टैंक अफगान बलों के कब्जे में आ गया। इसके अलावा कंधार के मायवंद जिले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उधर, पाकिातानी मीडिया में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी बलों ने कार्यवाही करते हुए कई अफगान सीमा चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया है। इसमें कई अफगान चौकियों और आतंकवादरी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई अफगान सैनिक और लड़ाके मारे गये है।
भारत दौरे पर हैं तालिबानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान ने अफगानी क्षेत्रों में ये हवाई हमले ऐसे समय में किए, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए है।  पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान के इस हवाई हमले के बारे में पूछे जानें पर तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा, ‘अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए. हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता. अगर कोई अफगानों के साहस की परीक्षा लेना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफगानिस्तान के साथ ये खेल खेलना ठीक नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *