58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए, 25 चौकियों पर कब्जा भी किया

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने शनिवार रात को पाकिस्तान सीमा पर हुई झडप में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई उल्लंघन के जवाब में की गई। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान क 25 सैनय चौकिय कब्जे में ले ली है। इस कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिका मारे गए जबकि 30 अन्य घायल हुए है।

पाकिस्तान सैन्य चौकी पर हमले की फुटेज। क्रेडिट-टोलो न्यूज - Dainik Bhaskar
अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारा ऑपरेशन आधी रात को खत्म हो गया। अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान समा का उल्लंघन किया तो हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी इलाके के एक बाजार पर बमबारी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *