बलवा परेड़ की रिर्हसल में घायल हुआ आरक्षक
ग्वालियर. पुलिस लाइन में शनिवार को एक माकड्रिल के दौरान एक आरक्षक घायल हो गया। घटना सुबह 11 बजे की है। जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा बलवा परेड में उपद्रवियों को खदेड़ने के अभ्यास में टियर गैस का गोला सिर में लगने से आरक्षक संतोष भदौरिया जख्मी हो गया था। जिसके बाद घायल आरक्षक को उपचार के लिये अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस रिर्हसल में एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी सुमन गुर्जर, विदिता डागर, जयराज कुबेर समत जिले भर के कई थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अफवाहें फैल रही है। जिसकी वजह से संभावित तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के द्वारा माकड्रिल दीपावली त्योहार के ध्यान में रखते हुए। पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये कवायद की है।
रिर्हसल के बीच लगी थी नुकीली चीज
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि रिर्हसल के दौरान आरक्षक संतोष भदौरिया बलवाईयों का ग्रुप में था। वह मिट्टी और कपड़े से बने पत्थर फेंक रहा था तभी इनको रोकने के लिये गैस की गोली चलाई गयी थी। इस बीच एक नुकीली चीज आरक्षक के सिर में आकर लग गयी थी। उसके सिर में चोट आई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर का सीटी स्कैन भी कराया गया। डॉक्टर से चर्चा हुई है कि कोई गंभीर चोट नहीं है। एक-दो टांके लगेंगे। वह जल्दी ही ठीक हो जायेगा।
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया-
पुलिस लाइन में बलवा मॉकड्रिल का अभ्यास चल रहा था, जो एक सामान्य अभ्यास है। पुलिस बीच-बीच में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे अभ्यास करती है,
