LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

10g सोना 1.19 लाख पार, 2105 महंगा हुआ

नई दिल्ली. सोने-चांदी के दाम आज यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2105 रुपए बढकर 119059 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 116954 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत भी 2940 रुपए महंगी होकर 148550 पर पहुंच गई है। कल रविवार को ये 145610 रुपए पर थी।
इस साल सोना 43,000 और चांदी 62,000 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 42,897 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,19,059 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 62,533 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,45,120 रुपए प्रति किलो हो गई है।
1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना
गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *