Newsराज्य

2 किलो गांजा के पुलिस ने 2 तस्कर दबोचो, डिलेवरी से पहले हुए गिरफ्तार

ग्वालियर. पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जनकगंज थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग के बीच एक्टिवा पर गांजे की खेप लाते हुए इन्हें दबोचा है। इनके पास से कुल 2 किलो 147 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रूपये बतायी जा रही है।
सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि गोल पहाडि़या पुलिस चौकी के पास 2 व्यक्ति एक एक्टिवा पर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये और जनकगंज थाना पुलिस ने चौकी पर चेकिंग लगाई। इसी बीच एक्टिवा एमपी 07जेडए 7058 पर 2 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान 48 वर्षीय राजीव जायसवाल, पुत्र हेमंत शिवहरे (गोल पहाड़िया, ग्वालियर) और 22 वर्षीय सुनील कुशवाह, पुत्र सुरेश कुशवाह (बामौर, मुरैना; हाल गोल पहाड़िया) के रूप में हुई। एक्टिवा की डिग्गी में गांजा भरा मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी उनसे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और गांजे की सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाने में जुटे हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं और गिरोह के अन्य सदस्य भी पकड़े जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *