Newsराज्य

सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होना हमारी सामूहिक आवाज की जीत है: कांग्रेस

ग्वालियर – शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ चौराहा से लेकर इमली नाका चौराहा तक पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया गया था। चलाए गए इस आंदोलन का सकारात्मक असर सामने आया है और प्रशासन ने उक्त मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस सड़क के दुरुस्त हो जाने से स्थानीय नागरिकों एवं आम राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
शहर की जनता की तकलीफ़ों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने लगातार खराब सड़कों के मुद्दे को उठाया। हाल ही में बेटी बचाओ चौराहा से लेकर इमली नाका चौराहा तक पदयात्रा निकालकर जनता की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाई गई। प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त सड़क का काम प्रारंभ कर दिया। सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होना हमारी सामूहिक आवाज़ की जीत है। अब इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय नागरिकों एवं राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस जनता को विश्वास दिलाती है कि कांग्रेस हमेशा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी और उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *