LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रिकॉर्ड रेट पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, 2 गुना बढ़े रेट

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही अस्थिरता का असर सोने-चांदी के दामों पर दिखाई दे रहा है। इस साल सोना-चांदी के दामों को पंख लग गए है। सोने के रेट रोज नई ऊंचाई की ओर अग्रसर हो रहे है। दोनों धातुओं के दाम पिछले साल के मुकाबले दो गुना बढे हुए है। स्थानीय बाजार में सोना 117500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 138200 रुपए रही।
गत वर्ष जनवरी महीने की शुरूआत में सोना 63150 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 74300 रुपए थी। नवरात्र तक सोना 78000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 92 हजार पहुंच गई। इस अवधि में सोना 14850 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 18 हजार रुपए प्रति किलो तेज रही। वर्ष 25 के जनवरी माह में सोना 78600 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो नवरात्र में 117200 रुपए पहुंच गया। इसी प्रकार जनवरी माह में जो चांदी 88300 रुपए प्रति किलो थी वह बढकर 138300 पहुंच गई। यानी सोने में 38 हजार रुपए व चांदी में 50 हजार का उछाल आया।
लाइटवेट की इन ज्वेलरी की बढ़ी मांग
चेन, अंगूठी, कड़ा, छोटे हार, पाटली, कांटा, बाली, झुमकी, चांदी में बिछिया, पायल चांदी की पारंपरिक ज्वेलरी की डिमांड घटी जरूरत व मुसीबत के समय आदिवासी अंचल व मध्यम वर्ग के लिए चांदी की पारंपरिक ज्वेलरी बहुत काम आती है। उसे गिरवी रखकर व्यक्ति अपना काम चला लेता था। भाव के नई ऊंचाई पर पहुंचने से अब चांदी के भारी पायजेब, कंदौरे, गले की हंसली, बोर, बाजूबंद आदि की डिमांड कम हो गई है। दोनों धातुओं के दाम ऊंचाई पर पहुंचने से कई लोग तो राशि जमा कराकर एडवास बुकिंग कर रहे हैं। तो कई पुराने ज्यादा वजन के आभूषणों को कम वजन के करा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş