अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर की कार्यवाही
ग्वालियर – डोंगरपुर क्षेत्र में नगर निगम से बिना विकास अनुज्ञा प्राप्त कर अवैध रुप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे आज शुक्रवार को निगम के अमले द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया।
भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड 60 स्थित डोंगरपुर में जी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स अनुरूद्द सिंह चौहान पुत्र लक्ष्मण सिंह, मुरलीधर पुत्र भगवान दास द्वारा 269/1,305/1,306,307, 308/1/1 पर अवैध कॉलोनी में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिसकी नगर निगम से कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। जिस कारण उक्त कॉलोनी की सभी सीसी रोड, बाउंड्री एवं विद्युत के खंभे तोड़े गए। कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर, क्षेत्राधिकारी तनुजा वर्मा, मदाखलत अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सिरोल गोविंद बल्लभ एवं पुलिस बल व मदाखलत बल उपस्थित रहा।

