LatestNewsराज्य

अगस्त में रिटेल महंगाई बढ़कर 2.07% पर पहुंची

नई दिल्ली. अगस्त में रिटेल महंगाई दर जुलाई के 1.61 प्रतिशत से थोड़ा बढ़कर 2.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसकी वजह खाने-पीने की कुछ वस्तुओं की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी है। रिटेल महंगाई के आधिकारिक आंकड़े सरकार ने आज (12 सितंबर) जारी किए हैं। रिजर्व बैंक का लक्ष्य महंगाई को 4 प्रतिशत ±2 प्रतिशत की सीमा में रखने का है।
अगस्त में खाने-पीने के सामानों की कीमत बढ़ी
महंगाई के बास्केट में लगभग 50 प्रतिशत योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। इसकी महीने-दर-महीने की महंगाई माइनस 1.76 प्रतिशत से बढ़कर माइनस 0.69 हो गई है। अगस्त महीने में ग्रामीण महंगाई दर 1.18 प्रतिशत से बढ़कर 1.69 प्रतिशत हो गई है। वहीं शहरी महंगाई 2.10 प्रतिशत से बढ़कर 2.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *