MP में वेतन में बड़ा अड़ंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों की कट सकती है तनख्वाह

भोपाल. मध्य प्रदेश में वेतन में बडा अडंगा आ गया है। शिक्षा विभाग के ज्यादातर अधिकारियों-कर्मचारियों की तनख्वाह कट सकती है। ई अटेंडेंस नहीं लगाने के कारण यह स्थिति बनी है। प्रदेशभर में अधिकांश टीचर्स इसकी खिलाफत कर रहे है। हालांकि कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को स्पष्ट हिदायत दे रहे है कि ई-अटेंडेंस लगाए अन्यथा वेतन काटा जाएगा।
राजगढ में तो ई-अटेंडेंस की उपेक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सख्त रूख दिखाया है। उन्होंने कहा है कि सभी शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बीईओ और बीआरसी निगरानी रखें। इसमें कोई कोताही न हो। ई-अटेंडेंस के बिना शिक्षकों को वेतन नहीं मिलेगा। राजगढ जिले में कुल 7566 टीचर्स में से महज 2774 ने अभी तक नियमित रूप् से ई अटेंडेंस लगाई है। 4718 टीचर्स की ई अटेंडेंस नहीं लगी है। इस प्रकार करीब 62 प्रतिशत टीचर्स ने ई अटेंडेंस लगाने का प्रावधान का पालन नहीं किया है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार ये सभी वेतन से वंचित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *