ED की 31 ठिकानों पर छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी, विधायक गिरफ्तार

भारत में रियल मनी बेस्ड गेमिंग पर बैन लग गया है (Photo: AI-Generated)

cash

बेंगलुरू. ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास होने के महज एक दिन बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक कांग्रेस नेता केसी वीरेन्द्र के घर से 12 करोड़ रूपये नगद बरामद किये हैं। कैश के अलावा 6 करोड़ रूपये की ज्वेलरी भी ईडी ने जब्त की है। ईडी ने चितदुर्गा जिले से कांग्रेस विधायक केसी वीरेन्द्र और अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफ लाइन सट्टेबाजी के मामले में केस दर्ज किया था।
देश के राज्यों में छापेमारी
ईडी ने देशभर में 31 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। जिनमें गंगटोक, चितदुर्गा जिला, बेंगलुरू हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल है। गोवा में 5 कैसिनो-पप्ी’स कैसिनों गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनों और बिग डैडी कैसिनो-पर भी कार्यवाही की गयी।
कंपनियां दुबई से संचालित हो रही थी
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था जिनके नाम किंग 567, राजा 567 आदि है। इसके अलावा आरोपी का भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से 3 कंपनियां -डायमंड साफ्टटेक, टीआरएस टेक्नॉलाजीज और प्राइम 9 टेक्नोलॉजीज चलाता है। यह कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गैमिंग बिजनेस से जुड़ी हुई है। वहीं, एक और भाई केसी नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन राज भी इस काम में शामिल बताये जा रहे है।
विधायक गंगटोक से अरेस्ट
अभी हाल ही में वीरेन्द्र अपने साथियों के साथ गंगटोक भी गये थे। जहां वह एक लैंड कैसिनो लीज पर लेने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच ईडी ने उन्हें गंगटोक से गिरफ्तार किया। शनिवार को उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश कर ईडी ने बेंगलुरू न्यायालय ले जाने के लिये ट्रॉजिंग रिमांड हासिल कर ली।
कैश, ज्वेलरी, चांदी, लग्जरी गाड़ियां
छापेमारी के दौरान ईडी को करीब 12 करोड़ रुपये नकद, जिसमें 1 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा भी शामिल है, लगभग 6 करोड़ रुपये का सोना, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां मिलीं. इसके अलावा 17 बैंक खाते और 2 लॉकर भी फ्रीज कर दिए गए हैं।  ED को छापों के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी मिले हैं, जिनसे यह साफ हुआ है कि अवैध कमाई को अलग-अलग लेयरिंग के जरिए सफेद दिखाने की कोशिश की जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *