एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, सरकार ने इजाजत दी

नई दिल्ली. 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। भारत सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। सरकार ने कहा कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर रोक नहीं है। दोनों देशों में द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी। खेल मंत्रालय के अधिकारी ने एक लेटर साझा किया कि यह भारत सरकार की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी है जिसे गुरूवार को ही जारी किया गया है। यह लेटर खेल मंत्रालय ने जारी किया है। इसमें मीटिंग में लिए गए फैसले की जानकारी दी गई है।


नई खेल नीति
इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स में भारत इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों और अपने खिलाडियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।
भारतीय टीमें और खिलाडी उन इंटरनेशनल इवेंट्स जैसे- कॅमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक, क्रिकेट, हॉकी वर्ल्ड कप आदि में हिस्सा लेंगे जिनमें पाकिस्तानी टीमें और खिलाडी खेलेंगे। यह ठीक वैसा ही है जैसे भारत में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट्स में पाकिस्तान खिलाडी भी भाग ले सकेंगे।
को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों, अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों की वीजा प्रोसेस आसान की जाएगी।
इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों को उनकी कार्यावधि की अवधि (अधिकतम 5 साल तक) के लिए प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा भी दिया जाएगा, ताकि वे देश में आसानी से आ-जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *