युवक पर की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवारों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ग्वालियर. एक युवक पर मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना में युवक ने भाग अपनी जान बचाई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया और सीसीटीवी फुटेज आने के बाद बुधवर की रात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दज्र कर ली गयी है। अब पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
क्या है मामला
घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में सोमवार रात 11:30 बजे घटी। 21 वर्षीय नवीन उर्फ अवनीत गुर्जर घर के बाहर खड़ा था, तभी तीन बदमाश अभिषेक, शेखर बघेल और विवेक बघेल बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली घर के सामने खड़ी कार i20 में लगी, जबकि एक घर के दरवाजे और दो दीवार में लगीं। भागते हुए आरोपी युवक को अगली बार नहीं बचने की धमकी दे गए। इस घटना के कुछ घंटे पहले आरोपियों का नवीन से फोन पर विवाद हुआ था।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
नवीन के घर के नजदीक पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह घटना कैमरे में कैद हो गयी। घटना के बाद नवीन थाने पहुंचा और पूरी बताई। पुलिस ने शिकायत ली और मामला जांच में ले लिया। फिर नवीन ने फुटेज उपलब्ध कराये, तब कहीं पुलिस ने एफआईआर दज्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *