सरकारी जमीन बनी मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, 15 हजार स्क्वॉयर फीट सरकारी जमीन मेंु बनी थी, कीमत 25 करोड़ रूपये

भोपाल. ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार के 3 मंजिला कोठी को प्रशासन ने घराशायी कर दी है। नगर निगम और पुलिस का दस्ता 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों से 15 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई गयी इस अवैध इमारत को ढहाने में जुटे। कार्यवाही गुरूवार की सुबह 11 बजे शुरू की गयी थी। शाम 4.30 बजे तक चली। बिल्डिंग तोड़ने से पहले कोठी में रखा सामान बाहर निकाला गया। एसडीएम विनोद सोनकिया सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर डटे रहे। भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुडे रेप -ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीेजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चाचा शरिक मछली भछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, तस्वीरों में देखिए

मछली परिवार की तीन मंजिला कोठी सरकारी जमीन पर बनी थी।
मछली परिवार की तीन मंजिला कोठी सरकारी जमीन पर बनी थी।
कोठी पर कार्रवाई शुरू होते ही यहां भीड़ जमा होने लगी थी।
कोठी पर कार्रवाई शुरू होते ही यहां भीड़ जमा होने लगी थी।
6 जेसीबी और पोकलेन मशीन से कोठी को जमींदोज किया जा रहा है।
6 जेसीबी और पोकलेन मशीन से कोठी को जमींदोज किया जा रहा है।
दोपहर 2 बजे तक कोठी का सामने वाला हिस्सा मशीनों ने जमींदोज कर दिया।
दोपहर 2 बजे तक कोठी का सामने वाला हिस्सा मशीनों ने जमींदोज कर दिया।
शाम 4.30 बजे पूरी बिल्डिंग धराशायी कर दी गई।
शाम 4.30 बजे पूरी बिल्डिंग धराशायी कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स के साथ बड़ी संख्या में निगमकर्मी भी मौजूद हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स के साथ बड़ी संख्या में निगमकर्मी भी मौजूद हैं।
मछली परिवार की ये तीन मंजिला कोठी 1990 में बनाई गई थी।
मछली परिवार की ये तीन मंजिला कोठी 1990 में बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *