सत्रह स्कूली वाहनों में कमियां पाए जाने पर साढ़े 26 हजार रूपए का जुर्माना

ग्वालियर – बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिले में संचालित स्कूलों से जुड़ीं बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की जाँच के लिये विशेष अभियान जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली वाहनों की लगातार जाँच की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल बड़ागांव की 17 स्कूल बसों की जाँच की गई। इस दौरान बिना बीमा, बिना परमिट व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट न पाए जाने पर कुल 26 हजार 500 रूपए के चालान काटे गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *