राज्य

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली में ब्लॉस्ट के बाद UP में हाई अलर्ट, अयोध्या, मथुरा, काशी में पुलिस की पैनी नजर

नई दिल्ली. लालकिले के पास खडी एक कार में धमाका हो गया है, हादसे में 11 लोगों की मौत और 2 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। दिल्ली में धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट है। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसी संवेदनशील जगहों पर पुलिस को पूरी तरह से चौकन्ना रहने को कहा गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी है। संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है।
सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के निर्देश
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने जानकारी दी है कि डीजीपी ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों व सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के निर्देश दिए है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के हर जिले की पुलिस को सतर्क रहने का आदेश है। लखनऊ सहित संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच अभियान तेज कर दिए गए है।
लखनऊ की महिला को कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया
जम्मू कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ निवासी महिला डॉक्टर शहीन शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उनकी कार से एक 47 राइफल बरामइ हुई जो आतंकी गतिविधियों से जुडी बताई जा रही है। शाहीन लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली है और फरीदाबाद में चल रही एक आतंकी साजिश में पहले गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की कथित सहयोगी व गर्लफ्रेंड थी।
धमाके के बाद रामपुर में मार्च करती पुलिस
शाहीन पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से संबंध होने के गंभीर आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार ने बताया कि शाहीन के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सरकारी कार्यालयों में अब होगी फेस अटेंडेंस, पकड़े जाएंगे फर्जी कर्मचारी

भोपाल. नगर निकायों में हजारों फर्जी कर्मचारियों का मामला गर्माया है, इसके मद्देनजर शहरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी 413 नगर निकायों को नई फेस अटेंडेंस प्रणाली लागू होने के बाद स्टाफ स्ट्रेंथ और वेतन व्यय का विस्तृत डेटा तीन दिन के भीतर पेश करने के निर्देश दिए है।
निगम में मिले 3000 फर्जी कर्मचारी
हालांकि अनियमितताएं पहले ही सामने आ चुकी है। भोपाल नगर निगम में अकेले 3000 से अधिक फर्जी या संदिग्ध कर्मचारी पाए गए। यूएडी के रिकॉर्ड के अनुसार बीएमसी में 19854 पंजीकृत कर्मचारी है जबकि निगम का दावा है कि उसके पास लगभग 16000 वास्तविक कर्मचारी है।
3 दिन में जमा करना होगा डेटा
विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर नगर निगमों के आयुक्तों और नगर परिषदों के मुख्य नगर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा है कि आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम रजिस्ट्रेशन के बाद रोल से कितने कर्मचारियों की संख्या कम हुई है और इससे मासिक वेतन व्यय में कितनी बचत हो रही है। निर्धारित फॉर्मेट में यह डेटा तीन दिन में जमा करना होगा।
इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद
पहल के तीसरे चरण में आदतन देर से आने वाले या अटेंडेंस रेकॉर्ड करने में विफल रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होने की उम्मीद है। इस डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली को निगम के कामकाज में दक्षता और जवाबदेही में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

फरीदाबाद से 360kg RDX जब्त, 2 कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार,कमरे से AK-56 व कारतूस भी मिले

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करीब 30 किलो आरडीएक्स (विस्फोटक) बरामद किया है। इसके साथ ही एके-56 और कारतूस भी मिले हैं। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। आदिल पहले अनंतनाग के जीएमसी में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।

फरीदाबाद के इसी घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन था।
आदिल ने फरीदाबाद में कमरा लिया था
जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 360 किलो आरडीएक्स, एके-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं। रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

अनंतनाग GMC के कमरे से एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी। इसके बारे में डॉ. आदिल अहमद ने ही बताया था। (फोटो- AI जनरेटेड)

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भूकंप के झटकों से डोल उठी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

देहरादून. भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार चमोली जिले के आपदा प्रभावित थराली और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर भागने लगे। कुछ ही समय के अंदर भूकंप की सूचना आग की तरह फैल गई। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। लोग काफी देर तक घरों के अंदर नहीं गए और फोन कर एक दूसरे की आल-चाल पूछने लगे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 3.6 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर का कपकोट था। उस वक्त तमाम लोग घरों की छतों में घाम भी ताप रहे थे साथ ही कई लोग घरों में आराम भी कर रहे थे। डीडीएमओ के अनुसार भूकंप से बडे नुकसान की सूचना नहीं है।
आपदा की मार से सहमा है थराली
बता दें कि इसी साल पांच अगस्त को थराली में भीषण आपदा आई थी। तब थराली में भयानक सैलाब से पूरा इलाका जमींदोज हो गया था। तमाम घर, होटल, रेस्टोरेंट आदि मलबे में दफन हो गए थे। उस आपदा में दर्जनों लोग मारे गए थे। उस आपदा में तमाम लोग लापता भी हो गए थे। अभी भी थराली आपदा का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया है। कई लोग अभी भी मलबे में दफन हैं। इसी बीच आज आपदा प्रभावित थराली को भूकंप ने सहमा कर रख दिया है। हालांकि इस भूकंप का केंद्र बागेश्वर था। भूकंप से दोनों जिलों में बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
10 किलोमीटर दर्ज की गई गहराई
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बागेश्वर जिले में आज दोपहर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर का कपकोट ही था। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार भूकंप अक्षांश 30.02 उत्तर, देशांतर 79.95 पूर्व तथा गहराई 10 किलोमीटर दर्ज किया गया। झटकों के समय लोग अधिकांशतः खेतों में काम कर रहे थे। संडे होने के कारण कई लोग घरों के भीतर भी थे। तमाम लोग घरों की छतों में घाम भी ताप रहे थे। डीडीएमओ के मुताबिक भूकंप से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

हाइवे पर Toll Tax देने का झंझट खत्म, NHAI ने शुरु की नई सर्विस

भोपाल. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बडी राहत की घोषणा की है। अब हाईवे पर बार-बार टोल देने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। एनएचएआई ने वार्षिक फास्टैग सर्विस शुरू की है जिसके तहत महज 3000 रुपए में सालभर में 200 बार टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलेगी। इस नई स्कीम से ग्वालियर और आसपास के चार प्रमुख टोल प्लाजा- मेहरा, पनिहार, बरेठा और छौंदा जुड गए है।
यह स्कीम देशभर के सभी 1150 टोल प्लाजा पर लागू है
यह सुविधा विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए है। इस वार्षिक फास्टैग पास का लाभ उठाने के लिए वाहन मालिकों को एनएचएआई की राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रकार अब किसी भी सरकारी दफ्तर या एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी सारा काम मोबाइल से ही संभव है। एनएचएआई ने यह स्कीम देशभर के सभी 1150 टोल प्लाजा पर 15 अगस्त 2025 से लागू कर दी है।
ग्वालियर के ये टोल प्लाजा हुए शामिल
छौंदा टोल प्लाजा (ग्वालियर-मुरैना मार्ग): एकल यात्रा शुल्क 100 रुपए। सामान्य स्थिति में 30 बार टोल क्रॉस करने पर 3000 रुपए खर्च होते हैं।
बरेठा टोल प्लाजा (ग्वालियर-भिंड मार्ग): एकल यात्रा शुल्क 75 रुपए। सामान्य स्थिति में 40 बार टोल क्रॉस करने पर 3000 रुपए खर्च होते हैं।
मेहरा टोल प्लाजा (ग्वालियर-आगरा/झांसी मार्ग): एकल यात्रा शुल्क 100 रुपए। सामान्य स्थिति में 30 बार टोल क्रॉस करने पर 3000 रुपए खर्च।
पनिहार टोल प्लाजा (ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग): एकल यात्रा शुल्क 120 रुपए। सामान्य स्थिति में 25 बार टोल क्रॉस करने पर 3000 रुपए खर्च।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 1.50 करोड़ वोटर्स के नाम काटने की तैयारी

भोपाल. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और एसआईआर निगरानी समिति प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता की ।कांग्रेस नेताओं ने एक-एक कर एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के जरिए जैसे बिहार में 62 लाख वोटर्स के नाम काटे गए। ठीक उसीक प्रकार मप्र में 1.50 करोड नाम काटने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस दौरान संगठन महामंत्री संजय कामले सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र पटेल और जेपी धनोपिया सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रदेश के 28 लाख मजदूर क्या घुसपैठिए है
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, हम एक भी देशभक्त का नाम नहीं कटने देंगे। भाजपा नाम कटने वालों को घुसपैठिया बता रही है। उन्होंने पूछा कि पलायन करने वाले प्रदेश के 28 लाख मजदूर क्या घुसपैठिए हैं। पटवारी ने कहा, इसके खिलाफ दिल्ली में 25 से 30 नवंबर तक महारैली होगी। इसमें प्रदेश के 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बारह राज्यों में 21 साल बाद एक साथ एसआइआर क्यों। हरियाणा में रात दो बजे वोट गायब और सुबह सात बजे भाजपा आगे, क्या इसे ब्राजील मॉडल कहते हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

देश में बड़ा आतंकी हमला टला, ATS ने ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार

गुजरात. गुजरात के गांधीनगर से सटे अडालज इलाके में आतंकवाद निरोधी दस्ते को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात की कार्रवाई में एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। आतंकवाद निरोधी दस्ते को खुफिया सूचना मिली थी कि अडालज में कुछ संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। टीम ने तुरंत छापेमारी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
दो आतंकी यूपी से, एक हैदराबाद का निवासी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। तीनों हथियार और विस्फोटक सामग्री हासिल करने के लिए गुजरात पहुंचे थे।
आईएसआईएस नेटवर्क से कनेक्शन की पुष्टि
एटीएस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में इनका सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस से सामने आया है। माना जा रहा है कि ये तीनों भारत में सक्रिय दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं, जो देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रीवा-भोपाल सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन में आग, धुआं उठने से मचा हड़कंप

इटारसी. इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खडी 22146 रीवा से भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में अचानक धुआं उठने से हडकंप मच गया। इंजन के ड्राइवर कैब से धुआं उठने के बाद रेलकर्मियों ने आग भडकने से पहले इसे काबू कर लिया। बताया गया है कि सुबह 6 बजे जब ट्रेन स्टेशन पर खडी थी तभी इंजन से धुंआ उठने लगा।
आग कैसे लगी इसे लेकर अभी अधिकारी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे है, इसकी जांच कराई जा रही है। घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को इंजन से दूर रहने को कहा। घटना स्थल पर पहुंचे रेलकर्मियों और सुरक्षा जवानों ने इंजन में लगी आग बुझाई। ड्यूटी पर तैनात लोको पायलट और अन्य रेल कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग भडकने से पहले उसे काबू कर लिया।
हादसे की वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से रवाना हो सकी। ट्रेन का इंजन हटाकर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह जांच के बाद सामने आएगी। अभी खराब इंजन को इटारसी डिपो में खड़ा कर लिया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 5 हजार से अधिक कर्मचारी बर्खास्त, फेस आधारित उपस्थिति का कर रहे थे विरोध

भोपाल. नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में पारदर्शिता, दक्षता और आर्थिक बचत के उद्देश्य से फेस आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की है, लेकिन कुछ जगह कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे पांच हजार से अधिक कर्मचारियों का बर्खास्त किया है, जो आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में गैरहाजिर मिले हैं। आयुक्त संकेत भोंडवे ने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कहा कि फर्जी वेतन भुगतान और डीजल चोरी जैसी अनैतिक गतिविधियां रोकने में मदद मिल रही है। इससे विभाग के करोड़ों रुपए बचेंगे।
आयुक्त भोंडवे ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति, समयपालन और कार्यकुशलता की रियलटाइम मानिटरिंग के साथ उनमें अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना को बल मिल रहा है। कुछ जगह निगमकर्मी खासकर वाहन चालकों ने हड़ताल जैसे प्रयास किए हैं। हालांकि, अधिकांश सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारी तकनीक आधारित नई व्यवस्था से संतुष्ट हैं। भारत सरकार भी इसकी प्रशंसा कर चुका है।
डीजल चोरी जैसी अनियमितताओं पर रोक लगी
संकेत भोंडवे ने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से फर्जी वेतन भुगतान की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। अब तक 5000 से अधिक गैरहाजिर या फर्जी नामों को ड्यूटी सूची से हटाया जा चुका है, जिससे आर्थिक बचत हो रही है। एईबीएएस (आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली) से शहरी विकास विभाग के प्रमुख व्यय मद वेतन, ऊर्जा और डीजल में व्यापक सुधार हो रहा है। डीजल चोरी पर भी रोक लग रही है। यह विभाग का तीसरा सबसे बड़ा व्यय मद रहा है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

शुरू हुई वाराणसी से MP में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भोपाल. मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को वाराणसी से जोडने के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग शनिवार को पूरी हो गई। यूपी के बनारस में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन से रवाना किया। खजुराहो रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3.30 बजे पहुंचने पर इस ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।


6 दिन चलेगी वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत
जानकारी के अनुसार वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत ट्रेन संख्या 02582/02581 गुरूवार को छोडकर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर विंध्याचल प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट धाम बांदो और महोबा होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। इसमें 7 एसी चेयर कार और एक एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच है।
खजुराहो में हुआ था अभियान
बता दें कि, खजुराहो की आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। लगातार गिरते पर्यटन की वजह से इससे जुड़े लोगों को आजीविका संकट में है। यहां पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वंदे भारत ट्रेन की मांग की थी। इसके लिए लोगों ने ‘एक खत रेल मंत्री के नाम’ अभियान चलाया। इसी साल अगस्त महीने में शुरू हुई इस मुहिम के अंतर्गत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने करीब 10 हजार पत्र केंद्रीय रेल मंत्री के नाम लिखने का संकल्प बनाया है और करीब 200 खत प्रतिदिन भेजे।