Uncategorized

Uncategorized

इन्दौर की पातालपानी-कालाकुड रेलवे ट्रैक हेरिटेज घोषित, ग्वालियर नेरोगंज ट्रेन हुई गायब, 147 वर्ष पुराने मीटर गेट को मिली नयी उपलब्धि

इंदौर. 147 वर्ष पुराने पातालपानी-कालाकुण्ड मीटर गेज सेक्शन को रेलवे ने हेरिटेज घोषित किया है। पश्चिम रेलवे का यह पहला रूट है, जिसे हेरिटेज घोषित किया गया है। अभी यहां हेरिटेज ट्रेन चलाई जा रही है। यह रेलवे यह ट्रैक पहाड़ों में चलने वाली ट्रेनों में सबसे पुराना है। इसकी शुरूआत 1 जुलाई 1878 में हुई थी।
जबकि कालका-शिमला रेलरूट 9 नवम्बर 1903, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे टॉय ट्रेन सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग 4 जुलाई 1888, नीलगिरि माउंटेन रेलवे मेट्टुपालयम से ऊटी जून 1899, माथेरन रेलवे नेराल से माथरेन वर्ष 1907 में शुरू हुआ था।
रोमांच से भरा है पूरा ट्रैक
पातालपानी से कालाकुंड के बीच का पूरा रेल रूट पहाड़ों पर बना है।
इसमें चार टनल, पातालपानी झरना, नदियां व हरी-भरी वादियां सफर काे रोमांचक बनाती है।
कालाकुंड से पातालपानी जब ट्रेन आती है ताे दोनों तरफ इंजन लगाया जाता है।
ग्वालियर नेरोगेज ट्रेन चढ़ा राजनीति की बलि
आपको बताना मुनासिब होगा कि ग्वालियर नेरोगेज यानी ग्वालियर की मेट्रो ट्रेन जो कि मुख्य रेलवे स्टेशन से लेकर गोले का मंदिर, मुरार से वापिस लौटती हुई ग्वालियर रेलवे स्टेशन वापिस आती थी। दूसरा ट्रैक ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लेकर घोसीपुरा, जनकगंज तक जाती थी। लेकिन इसे कोई भी जिन्दा नहीं रख पाया और राजनीतिक खींचतान के बीच लुप्त हो गयी।
भारतीय रेल हेरिटेज लिस्ट
कांगड़ा वैली, माथेरान हिल, निलंबुर-शोरनूर लाइन, पातालपानी-कालाकुंड सेक्शन
ये रूट हेरिटेज साइट
दार्जिलिंग हिमालयन, नीलगिरि माउंटेन, कालका-शिमला
पातालपानी-कालाकुंड पश्चिम रेलवे का यह पहला रुट है, जिसे हेरिटेज सेक्शन घोषित किया है। अब इस रूट में टूरिज्म बढ़ाने के साथ ही इसे संरक्षित करेंगे । कई प्रकार के सौंदर्यीकरण के कार्य की प्लानिंग करेंगे।
अश्विनी कुमार, डीआरएम, रतलाम मंडल

Uncategorized

AIMIM दिल्ली चीफ शोएब जमई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारत -पाकिस्तान मैच के समापन पर की रिहाई

Image

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में खेला जा रहा था। पहलगाम हमले के बाद पहली बार है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा हो। देशभर में कई राजनीतिक दलों ने बॉयकॉट करने की बात कहीं है। कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी से लेकर एआईएमआईएम तक ने इसका विरोध किया और सरकार पर सवाल खड़े किये है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई ने भी कार्यकर्त्ताओं से इस मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिये कहा था। दिल्ली पुलिस ने मैच को लेकर सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। मैच खत्म होने के बाद ही उनकी रिहाई की। जामियानगर थाने में उन्हें रखा गया। शोएब जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मैच को लेकर कई पोस्त किये जिसमें भारत-पाकिस्तान मैचे की स्क्रीनिंग बाधित करने की धमकी दी थी।
उन्होंने एक पोस्ट में लिखा एआईएमआईएम दिल्ली आज रात भारत बनाम पाकिस्तान मैच की किसी भी सार्वजनिक स्क्रीनिंग को बाधित कर सकती है। पहलगाम के शहीदों का मजाक बनाने के लिये बीजेपी को शर्म आनी चाहिये। जंग और मैच एक साथ नहीं चलेगा। रविवार की शाम लगभग 7 बजे पुलिस शोए जमई को थाने लेकर आयी और वहीं उन्हें बैठा रखा गया। इस बीच एआईएमआईएम समर्थक भी बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्र हो गये। उनका कहना है कि पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष को बिना वजह हिरासत में लिया गया। थाने के बाहर खड़े समर्थक लगातार पुलिस कार्यवाही पर आपत्ति जताई। वहीं थाने के अंदर शोएब जमाई से पूछताछ की गयी। आपको बता दें कि जाम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में कई जगहों पर इंडिया पाकिस्तान के मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कनॉट प्लेस मे ंतो आप के कार्यकर्त्ताओं का पुलिस ने तितर-बितर किया। कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

Uncategorized

बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी उछलकर कार ट्रक टकराई, कार में पति-पत्नी की हुई मौत

मुरैना. एमपी के मुरैना से गुजरने वाले नेशनल हाइवे-44 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। उछलकर रांग साइंड में जा पहुंची। जहां सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गयी। इस बीच कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
हादसा सिकरौदा नहर के पास शाम 4.30 बजे हुआ। कार यूपी84 वाय 4647 धौलपुर की ओर से मुरैना की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार में कार अचानक डिवाइडर पर चढ गयी और फिर उछलकर दूसरी तरफ पहुंच गयी। जहां सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी गयी। कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
मृतकों की पहचान आधार कार्ड से
पुलिस को कार से आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिली। इसमें मृतकों की पहचान नरेन्द्र यादव और सपना यादव के रूप में की गयी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस जिले या शहर के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि मृतकों के शवों को मुरैना जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी रूम में रखवाया गया है। पुलिस अब दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी है।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हुई
हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रक और कार को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

Uncategorized

सागरताल पर चलाया स्वच्छता अभियान-लक्ष्मीबाई कॉलोनी एवं गांधीनगर पार्क में सुनी आमजन की समस्यायें

ग्वालियर –  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर की अगुवाई में आयोजित गैंडेवाली सडक पर मिनी मैराथन में ग्वालियरवासियों ने उत्साह और जोश के साथ दौड लगाई तथा ग्वालियर को स्वच्छ और नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के लिए मिनी मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक रविवार को मिनी मैराथन के साथ ही स्वच्छता अभियान चलातें हैं। इस अभियान में बडी संख्या में शहरवासी जुडकर शहर को स्वच्छ व नशामुक्त बनाने का प्रण भी ले रहे हैं।
मिनी मैराथन दौड़ के समापन पर युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि जब हम एकजुट होते है तो बदलाव निश्चित होता है। आप सभी के सहयोग से हम सब ने मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसकी सफलता के लिए आपके इस सेवक के साथ-साथ हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।इस दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पार्षद सुश्री भावना खटीक, श्री लवि खंडेलवाल, श्री आकाश सक्सैना, श्री गुरमुख करोसिया, श्री प्रयाग तोमर, श्री बजरंग सैंगर, श्री शैलू चौहान, श्री रवि तोमर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सागरताल पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान 
ऊर्जा मंत्री ने सागरताल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सामूहिक रूप से सागरताल की सफाई की। उन्होंने कहा कि आज सागरताल में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए सक्रिय रूप से सफ़ाई की। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 5 आनंद नगर, सूरज सुंदरम गार्डन क्षेत्र का निरीक्षण कर सीवर लाइन एवं गंदे पानी की समस्या का जायज़ा लिया ।
लक्ष्मीबाई कॉलोनी एवं गांधीनगर पार्क में विद्युत शिविर लगाकर सुनी आमजन की  समस्यायें
ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीबाई कॉलोनी कम्युनिटी हॉल एवं गांधीनगर पार्क में प्रबुद्धजनों से विद्युत समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा आमजन द्वारा बताई गई विद्युत स संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Uncategorized

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, वास्तुकला और प्रगति का संगम

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को देखने के लिये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचकर जीर्णोद्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहें रिनोवेशन की प्रगति का जायजा लिया और उत्तर मध्यरेलवे के डीआरएम सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 2021 में कोरोना काल के बीच उन्होंने स्वयं ग्वालियर रेलवे स्टेशन का डिजाइन तैयार किया था। बैठक में उसी डिजायन की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने डीआरएम और अधिकारियों को उनके प्रयासों के लिये सराहना की जो स्टेशन के सौन्दर्यीकरण में जुटे हुए हैं।
उनके लिए एस्कलेटर लगा है। इस पर सिंधिया ने कहा कि ऐसा प्रयास करें कि 4 फीट सीढ़ियां चौड़ी हो जाएं। पहले यहां 5 ट्रैक थे मैंने 6 ट्रैक कराए है। भाजपा नेता सुधीर गुप्ता ने कहा कि एक्सलेटर आए दिन खराब रहता है इसलिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की जाए। इस पर सिंधिया ने डीआरएम से कहा कि हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की भी व्यवस्था रहे,ऐसी व्यवस्था करें।
केन्द्रीय मंत्री ने स्टेशन के विकास कार्यो का विस्तृत ब्यौरा शेयर किया। उन्होंने कहा है कि स्टेशन का निर्माण ग्वालियर की ऐतिहासिक वास्तुकला को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक सुविधाओं का भी समावेश होगा। उन्होंने अधिकारियों को 8 महत्वपूर्ण सुझाव दिये। ज्योतिरादित्य ने उम्मीद जताई कि जैसे भोपाल कर रानी कमलापति स्टेशन शहर का आकर्षण बन गया है। वैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन भी आधुनिकता और इतिहास के बेहतरीन संगम के रूप में विकसित होगा।
फुट ओवर ब्रिज पर चर्चा, चौड़ाई पर उठाए सवाल
निरीक्षण से पहले केन्द्रीय मंत्री ने प्रोजेक्ट की प्रगति पर प्रेजेंटेशन देखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान खुद उनकी पहल पर स्टेशन का डिजाइन रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर तैयार कराया गया था। निरीक्षण के दौरान फुटओवर ब्रिज पर पहुंचे। यहां सीढिय़ों की चौड़ाई के सवाल पर डीआरएम ने कहा कॉनकोर्स तैयार होने के बाद इस एफओबी का इस्तेमाल सीमित रहेगा।
यात्रियों के लिए कॉनकोर्स दिसंबर तक करें पूरा
सिंधिया ने निर्देश दिए कि दिसंबर 2025 तक कॉनकोर्स (सैकड़ों यात्री एक साथ बैठ सकेंगे) पूरी तरह से यात्रियों के लिए तैयार हो जाए, जबकि मार्च 2026 तक कॉनकोर्स की छत का काम भी पूर्ण कर लिया जाए। ऐतिहासिक भवन की सुंदरता बनाए रखने के लिए फसाड ट्रीटमेंट कराया जाए।
केन्द्रीय मंत्री ने दिए सुझाव
एफओबी की सीढिय़ां चौड़ाई बढ़ाने की संभावना देखी जाए।
ऐतिहासिक इमारत में झरोखेनुमा रोशनी-वेंटिलेशन की व्यवस्था हो।
प्लेटफार्मों पर हेरिटेज लैंप लगाएं।
सर्कुलेटिंग एरिया में फर्श और लैंडस्केपिंग में ग्वालियर स्टोन व हरियाली का प्रयोग किया जाए।
नैरोगेज कोच का संरक्षण कर उन्हें लॉन में प्रदर्शित किया जाए।
सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुधार जाए।

Uncategorized

चेंबर में दो-दिवसीय ‘सोलर फेयर – 35 करोड़ के रिकॉर्ड व्यापार के साथ संपन्न

ग्वालियर, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा “गैर पारंपरिक ऊर्जा” को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा के महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘सोलर फेयर – 2025’ का आज सफलता के साथ समापन हुआ। 2 दिवसीय इस आयोजन ने ग्वालियर सहित पूरे अंचल में ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है। इस मेगा फेयर में लगभग 13 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल्स का 35 करोड़ रुपये का व्यापार संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, लगभग इतनी ही राशि की पूछताछ एवं प्रस्ताव दर्ज किए गए, जो आने वाले समय में सौर ऊर्जा निवेश की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।
द्वितीय दिवस पर बड़ी संख्या में व्यापारियों, उद्योगपतियों, अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों सहित आम नागरिकों ने फेयर का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉल्स पर पहुँचकर सौर ऊर्जा प्रणालियों की तकनीकी एवं आर्थिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कई संस्थानों व प्रतिष्ठानों ने सौर ऊर्जा को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत ग्वालियर अंचल के व्यवसायियों में उल्लेखनीय उत्साह देखा गया, जिसने इस योजना की प्रभावशीलता को भी प्रमाणित किया। इस योजना के तहत 5 योजना तय हुई ।
मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित यह ‘सोलर फेयर’ लगातार तीसरी बार सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था ने वर्ष 2023 में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में ग्वालियर अंचल में सौर ऊर्जा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया था। उसी संकल्प के अंतर्गत वर्ष 2023 एवं 2024 में सोलर फेयर का सफल आयोजन किया गया और अब वर्ष 2025 का यह आयोजन भी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर गया।चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि ‘सोलर फेयर’ न केवल वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति जनजागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि औद्योगिक, व्यावसायिक एवं घरेलू क्षेत्रों में बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक योगदान दे रहा है।

Uncategorized

जल भराव निकासी के लिये सड़कों का किया जायेगा सर्वे, नदियों व नाले के लिये वैज्ञानिक अध्ययन भी करायेगा निगम

ग्वालियर. शहर में जरा सी वर्षा में बार-बार जल भराव की समस्या से जूझते शहरवासियों के लिये राहत भरी खबर है। नगरनिगम के अधिकारियों ने शहर में जल भराव की परेशानी के समाधान के लिये विस्तृत परियोजना बनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिये एक कंपनी को सर्वे के लिये हायर कर काम कराया जायेगा। योजना के अनुसार निगम सीमा के अन्दर विभिन्न जगहों पर जल निकासी सिस्टम तैयार किया जायेगा।
यह सिस्टम 240 किमी लम्बी सड़क पर बनेगा। जहां से वर्षा के दौरान पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो कसे। निगम ने इसके लिये 3 करोड रूपये के टेण्डर निकाले हैं। जो कम्पनी टेंडर में सफल होगी उसे 184 दिन में सर्वे का काम पूरा करके देना होगा।
पिछले 2 वर्षो से शहर के 66 वार्डो में कई जगहों पर जल भराव हर वर्ष हो रहा है। सड़कों के अलावा घरों, गलियों, अपार्टमेंट, दुकानों समेत कई जगहों पर जल भराव से लोग परेशान है। शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर क्षेत्रवासी सड़कों पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। कई जगहों पर नरक निगम के होर्डिंग तक लगा चुके हैं।
ग्वालियर की 240 किमी सड़कें की जायेगी शामिल
इनका होगा सर्वे, डिजाइन बनेगी-जल निकासी प्रणाली के साथ सड़कों की अनुमानित लम्बाई 240 किमी के निर्माण कार्य के लिये परियोजना में मिट्टी की जांच, यातायात सर्वेक्षण, सड़कों से जल निकासी, नाले और नदियों के लिये जल विज्ञान और हाइड्रोलिक अध्ययन किया जोयगा। सड़कों और जल निकासी प्रणाली के डिजायन के लिये अन्य आवश्यक क्षेत्र परीक्षण शामिल हैं। जो कम्पनी काम करेगी वह मौके पर चित्र, अनुमान आदि तैयार करेगी।
साइंटिफिक तरीके से कराएंगे शहर में सर्वे
नगर निगम सीमा के अंदर के क्षेत्र में 240 किमी लंबी सड़कों पर जल निकासी के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक, नाले-नालियों आदि का सर्वे साइंटिफिक तरीके से कराकर आने वाले समय की शहर के लिए होगी। फिर उसी हिसाब से भविष्य में काम होगा। इसका टेंडर अपलोड हो चुका है। टेंडर होने के बाद सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा।
-संघ प्रिय, आयुक्त ननि. ग्वालियर

Uncategorized

रेप केस में एडवोकेट यावर खान गिरफ्तार, नाबालिग ने गवाही के दौरान लगाये थे दुष्कर्म के आरोप

भोपाल. अशोका गार्डन पुलिस ने रेप के आरोप में एडवोकेट यावर खान को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को उसे हिरासत में लिया गया था। टीआई अनुराग लाल ने बताया है कि आरोपी यावर को मेडीकल के लिये भेजा गया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा। पिछले 24 अगस्त को पॉक्सो न्यायालय में कोर्ट में रेप और देह व्यापार के मामले में गवाही के दौरान पीडि़ता ने भोपाल न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट यावर खान का नाम दुष्कर्म के आरोपियों के साथ लिया था।
पीडि़ता के कथन के आधार पर 11 सितम्बर को न्यायालय ने केस में उचित कार्यवाही को लेकर अशोका गार्डन पुलिस को पत्र लिखा था। इसी पत्र के साथ पीडि़ता के बयानों की कॉपी को भी संलग्न किया था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार की देर रात एडवोकेट यावर खान को गिरफ्तार कर लिया।
कुल 26 आरोपी, 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी
यह मामला आशुतोष वाजपेयी और अन्य के खिलाफ चल रहा है। नाबालिग घर से लापता हो गई थी, उस मामले में बच्ची के बरामदगी के बाद इस वर्ष की शुरुआत में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पीड़िता के अपहरण और बलात्कार को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि यह केवल एक साधारण रेप का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध रैकेट से जुड़ा हुआ है। जांच में अब तक 26 आरोपियों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है, जिनमें से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस रैकेट में मानव तस्करी, देह व्यापार की भी कड़िया मिली हैं।
कुख्यात रेडियो परिवार का वकील रहा है
शहर के कुख्यात अपराधी और नशे की तस्करी करने वाले रईस रेडियो, उसके बेटे यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट और मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट के केसों में भी यावर की ओर से पैरवी की जाती थी। इन सभी अपराधियों पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 100 से अधिक केस दर्ज हैं। जिसमें रईस के खिलाफ 70 केस बेटे यासीन पर 27 केस और मुन्ना पर 15 केस दर्ज हैं। रईस की पत्नी सीमा रेडियो भी टीला जमालपुरा की निगरानी गुंडा सूची में शामिल रही हैं।

Uncategorized

बेकाबू होकर कार रिंग रोड़ से 16फीट नीचे गिरी 7 लोगों की मौत, परिवार हरिद्वार से लौट रहा था

जयपुर. एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिरने से हुए हादसे में कार में सवार 2 परिवारों के 7 लोगों की मौत हो गयी। दुघर्टना में शिवदासपुरा थाना इलाके में शनिवार की देर रात हुआ। रविवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी दिखाई दी। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार देखकर पुलिस को खबर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला। कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…

कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई।
कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई।
रिंग रोड से कार अंडरपास में भरे पानी में गिरी।
रिंग रोड से कार अंडरपास में भरे पानी में गिरी।

एसएचओ सुरेन्द्र सेनी ने बताया है कि वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु व बेटे रूद्र 14 माह का, केकडी निवासी अजमेर में उनके साडू कालूराम, उनकी पत्नी सीमा, बेटे रोहित और पोते गजराज 3, की मौत हो गयी। रामराज टैक्सी कार चलाने का काम करते थे। कालूराम के पिता की मौत होने पर दोनों परवार के सातों लोग हरिद्वार गये थे। अस्थि विसर्जन कर देर रात कार से जयपुर लौट रहे थे। शिवदासपुरा इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर ओवर स्पी डकार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद रिंग रोड से 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में गिर गयी।

Uncategorized

हवाई पट्टी इलाके में मृत गाय को नोचता दिखाई दिया तेंदुआ, आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बरकरार

शिवपुरी. तेंदुओं की दहशत शिवपुरी में लगातार बढ़ रही है। शनिवार की रात हवाई पट्टी इलाके में शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर एक तेंदुआ मृत गाय का मांस खाते हुए कैमरे में कैद हुआ। यह इलाका रिहायशी इलाके के नजदीक होने से लोगों में दहशत का माहौल है। माधव टाइगज रिजर्व में इस वक्त 7 बाघ और लगभग 200 तेंदुआ मौजूद है। बाघों की मौजूदगी की वजह से कई तेंदुए नये इलाकें में शरण ले रहे हैं। हवाई पट्टी क्षेत्र अब इनका नया ठिकाना बनता जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिये पार्क प्रबंधन ने इलाके में चेतावनी के पर्चे भी चिपकायें हैं।
तेंदुए भोजन की तलाश में भटकते हैं
स्थानीय लोगों ने के अनुसार पहले नगरपालिका और पशु मालिक मृत मवेशियों को हवाई पट्टी इलाके में नॉन कोल्हू पुलिस पर छोड़ देते थे। इसी वजह से तेंदुए यहां आसानी से भोजन पाने लगे। पहले जहां लोग इस इलाके में सुबह-शाम को टहलनपे के लिये आते थे। अब तेंदुओं के डर से यहां सन्नाटा पसरा रहता है। कुछ दिन पहले सतनवाडा-नरवर मार्ग पर भी 3 तेंदुए एक साथ देखे गये थे। पुलिस वैन में मौजूद कर्मियों ने उन्हें सड़क पार करते हुए कैमरे में कैद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस मार्ग पर तेंदुओं की गतिविधियों आम हो गयी है। जिससे खबरा और बढ़ गया है।