LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, स्पाइसजेट और एयर इंडिया की भी कई फ्लाइट्स रदद

नई दिल्ली. अमेरिका, ईरान और इजराइल से जुड़े युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते 4 मार्च को क्षेत्र के अधिकांश एयरस्पेस अब भी बंद या सीमित रूप से खुले हुए हैं। हालांकि, कुछ एयरलाइंस विशेष परिस्थितियों में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे हवाई अड्डों से अपनी उड़ानें संचालित कर रही हैं। भारत सरकार ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भारतीय एयरलाइंस ने 4 मार्च को 58 उड़ानें संचालित करने की पहल की है।
चलाई जा रहीं स्पेशल फ्लाइट्स
एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए कई विशेष उड़ानें चला रही हैं। ये फ्लाइट्स दुबई, फुजैराह और कुछ अन्य खाड़ी शहरों से उड़ान भरेंगी और नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में उतरेंगी।
इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द
इंडिगो ने बुधवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ईरान और मिडिल ईस्ट के ऊपर बदलती एयरस्पेस पाबंदियों को देखते हुए 28 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 के बीच मिडिल ईस्ट और कुछ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 500 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं। इस स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *