Uncategorized

Uncategorized

भिण्ड पुलिस ने 2 गैंग से 66 लाख का माल किया जब्त, 2 आरोपी फरार, सोने-चांदी की ज्वेलरी, ट्रैक्टर, लग्जरी कार सहित 6 गिरफ्तार

भिण्ड. पुलिस ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिसव ने घरों में सेंधमारी करने वाले 2 अंर्तराज्यीय गिरोह का खुलासा कियाहे।अलग-अलग कार्यवाही में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 2 बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 66 लाख रूपये से अधिक का माल जब्त किया है।
जब्त सामान में सोने-चांदी की ज्वलेरी, नगदी, एक लग्जरी कार और चोरी गया ट्रैक्टर शामिल है। यह खुलासा भिंड एसपी ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया है।
पहली गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
सुरपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आकौन पुलिया के पास चोरी की फिराक में बैठे हैं। घेराबंदी कर तीनों को दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ऊधो उर्फ उदयसिंह गुर्जर (मुरैना), विनोद गुर्जर (आगरा) और गूंगा उर्फ राहुल गुर्जर (मुरैना) बताए। इनके दो साथी संजू गुर्जर और सीताराम गुर्जर (धौलपुर) फरार हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 56 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इसमें सोने के हार, जंजीरें, अंगूठियां, चूड़ियां, चांदी की करधोनी, पायल, सिक्के, 1 लाख 3 हजार नकद, चोरी का ट्रैक्टर और एक कार शामिल है।

Uncategorized

ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, 2 की मौत, हादसे के दौरान ट्रक में लगी आग

वाहनों को टक्कर मारते ट्रक का वीडियो भी आमने आया है।
इंदौर. सोमवार की शाम को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को कुचल दिया। हादसा शहर के एयरपोर्ट मार्ग पर हुआ है। एसीपी अमित कुमार के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 6 लोग जख्मी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि 7-8 लोगों की मौत हो गयी है।
इधर, हादसे के दौरान ट्रक एमपी09 जेपी 4069में आग लग गयी। पहले यह सूचना आई थी कि गुस्साये लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद उसमें एक बाइक फंस गयी थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था। जिसमें उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गयी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों का नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
ये लोग हुए घायल
अशोक पिता प्रहलाद दास गोपालानीए उम्र 71 सालए निवासी लीड्स एरोड्रम।
काजल पति अशोक गोपालानीए उम्र 63 साल।
अंकिता पति रितेश गोपालानीए उम्र 30 साल।
संविद पिता रितेश दुधानी।
पलक पिता अनिल जोशीए निवासी इमली बाजार।
अनिल पिता लाल सिंह कोठारेए उम्र 35 सालए निवासी अमर पैलेस।
ट्रक ने सबसे पहले दो बाइक को टक्कर मारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने सबसे पहले रामचन्द्र नगर चौराहे पर दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। ये दोनों ही बाइक ट्रक में फंस गई। इसके बावजूद ट्रक की रफ्तार तेज रही। ट्रक में फंसी बाइक घिसटती चली गई। लोगों ने ड्राइवर को आवाज देकर ट्रक रोकने की कोशिश भी की। लेकिन ट्रक नहीं रुका।
लोगों ने बताया कि बड़ा गणपति चौराहे से पहले ट्रक बेकाबू हो गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए और आग भी लग गई। रामचंद्र नगर चौराहे से बड़ा गणपति की दूरी करीब एक किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि रामचन्द्र नगर चौराहे के दोनों तरफ पुलिस जवान चालानी कार्रवाई कर रहे थे।

Uncategorized

समीक्षा बैठक -अगामी दीवाली तक शुरू हो एलिवेटिड रोड़, रेलवे स्टेशन के 6 प्लेटफार्म, अगले मार्च मल्टीलेवल पार्किग तैयार, 28 किमी लंबा वेस्टर्न वायपास, 31 अक्टूबर से ISBT से होगा बसों का सचालन इन विषयों पर हुई समीक्षा

ग्वालियर – शहर के आधुनिकीकरण एवं सुनियोजित विकास में जुड़ने जा रहे विकास कार्यों की केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी तथा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। शहर में चल रहे बड़े-बड़े विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिये समय-सीमा निर्धारित कर फ्लो चार्ट बनाएं। विकास कार्यों को गति देने के लिये बैठक में जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों से सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में  एलीवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन उन्नयन, आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे, चंबल पेयजल प्रोजेक्ट, वेस्टर्न बायपास, मल्टी लेवल पार्किंग, हजार बिस्तर अस्पताल अंडरपास, शहर के प्रवेश द्वार एवं जौरासी में निर्माणाधीन अम्बेडकर धाम सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। शहर की सड़कों की मरम्मत व अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) से बसों का संचालन शुरू करने एवं गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के उन्नयनीकरण सहित शहर के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
एलीवेटेड रोड के प्रथम भाग पर अगले साल के दशहरे तक आवागमन शुरू कराएँ 
एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण का काम तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा प्रयास ऐसे हों, जिससे अगले साल दीपावली दशहरे पर इस एलीवेटेड रोड से आवागमन शुरू हो सके। बैठक में प्रथम चरण का काम अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई। इसी तरह एलीवेटेड रोड के द्वितीय चरण का काम नवम्बर 2027 तक पूर्ण करने के लिये कहा गया। प्रथम चरण का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण की प्रगति वर्तमान में 18 प्रतिशत है। श्री सिंधिया ने सेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलीवेटेड रोड के निर्माण में सभी प्रकार की अनुमतियाँ, भू-अर्जन व अन्य प्रक्रियायें जल्द से जल्द पूरी कराएं। ज्ञात हो एलीवेटेड रोड का प्रथम चरण ट्रिपल आईटीएम से महारानी लक्ष्मीबाई समाधि एवं द्वितीय चरण का काम फूलबाग से गिरवाई चौकी तक किया जा रहा है। प्रथम चरण के लिये सरकार द्वारा लगभग 447 करोड़ एवं द्वितीय चरण के लिये लगभग 926 करोड़ 21 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
रेलवे स्टेशन के दोनों ओर प्रस्थान व आगमन के लिये बन रहे हैं अलग-अलग द्वार 
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व उन्नयनीकरण कार्य के बारे में बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों को स्वयं प्रजेंटेशन देकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नयनीकरण के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कुल 6 प्लेटफॉर्म हो जायेंगे। स्टेशन के दोनों ओर एयर टर्मिनल की तर्ज पर प्रस्थान व आगमन के लिये अलग-अलग आधुनिक प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। ग्वालियर के हैरीटेज स्वरूप को बरकरार रखते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके निर्माण में ग्वालियर स्टोन व किले के मानसिंह मंदिर की तर्ज पर रोशनदान लगाए जा रहे हैं। अप्रैल 2026 तक रेलवे स्टेशन उन्नयन का काम पूरा करने की नई तिथि निर्धारित की गई कलेक्टर एवं एसएसपी से कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर जरूरत के अनुसार पार्किंग व्यवस्था करने के लिये ट्रैफिक ऑडिट कराएं।
एक्सप्रेस-वे तैयार होने पर एक घंटे से भी कम समय में तय होगी आगरा की दूरी 
बैठक में आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की समीक्षा के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि लगभग 88 किलोमीटर लम्बाई में यह हाई स्पीड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। ज्ञात हो वर्तमान में ग्वालियर से आगरा के लिये 122 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बैठक में बताया गया कि अक्टूबर माह के अंत तक इस एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी आयेगी। एक्सप्रेस-वे तैयार होने पर ग्वालियर से आगरा की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय हो सकेगी। इतना ही नहीं यह एक्सप्रेस-वे आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जिससे ग्वालियर से दिल्ली तक का सड़क आवागमन भी आसान हो जायेगा। तीन से साढ़े तीन घंटे के भीतर चार पहिया वाहनों से दिल्ली पहुँच सकेंगे।
नवम्बर माह के पहले हफ्ते में शुरू हो जायेगा वेस्टर्न बायपास का काम 
लगभग 1347 करोड़ रूपए की लागत से 28 किलोमीटर लम्बाई में वेस्टर्न बायपास बनने जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक में कहा कि वेस्टर्न बायपास से शहर के पश्चिमी भाग के विकास में तेजी आयेगी। बैठक में बताया गया कि नवम्बर माह के पहले हफ्ते में इसका काम शुरू हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में जानकारी दी कि वेस्टर्न बायपास के दायरे में शामिल 12 गांवों में भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी करने एवं कंपनशेशन का वितरण जारी है।
अगले मार्च माह तक हर हाल में पूरा कराएं मल्टीलेवल पार्किंग का काम
महाराज बाड़ा पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का शेष काम जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने हर हाल में अगले मार्च तक मल्टीलेवल पार्किंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो मल्टी लेवल पार्किंग में 353 चार पहिया वाहन व 76 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
हजार बिस्तर अस्पताल को जेएएच से जोड़ने के लिये बनने जा रहे अंडरपास का काम जल्द से जल्द शुरू कराने के लिये भी बैठक में अधिकारियों से कहा गया। इसी तरह महाराज बाड़े पर मुद्रणालय भवन में औद्योगिक संग्रहालय स्थापित करने का काम भी तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भिण्ड रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का शेष काम शीघ्र पूरा करने की हिदायत भी दी गई।
रेड, यलो व ग्रीन जोन निर्धारित कर कराएँ सड़कों की मरम्मत 
नगर निगम आयुक्त से कहा कि सड़कों की हालत के हिसाब से रेड, यलो व ग्रीन जोन निर्धारित कर सड़कों की मरम्मत कराएँ। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिये धनराशि का आंकलन करें और प्रस्ताव तैयार कराएँ। इस प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी दिलाई जायेगी।
मंत्रिगणों व जनप्रतिनिधियों ने दिए उपयोगी सुझाव और यह भी तय हुआ 
नवनिर्मित आईएसबीटी से 31 अक्टूबर तक बसों का आवागमन शुरू करने का निर्णय बैठक में लिया गया। कलेक्टर ने जानकारी दी कि अगले चरण में भिण्ड व मुरैन की ओर जाने वाली बसों का आवागमन शुरू किया जायेगा। शिवपुरी व झांसी की ओर जाने वाली बसों के लिये नया बस स्टैण्ड निर्माण हेतु शिवपुरी लिंक रोड पर जगह तलाशी जा रही है।
लक्ष्मीगंज मंडी की शिफ्टिंग कराएँ 
लक्ष्मीगंज मंडी की शिफ्टिंग के उन्नयनीकरण के लिये कहा। उन्होंने कहा साडा क्षेत्र में लक्ष्मीगंज मंडी के लिये जमीन तलाशी जाए। साथ ही शहर के नाले एवं नालियों की सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने पर बल दिया। श्री कुशवाह ने कहा पाइप लाइन इत्यादि बिछाने से खराब हुई सड़कों की मरम्मत अभियान बतौर कराई जाए। उन्होंने लश्कर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया 
एलीवेटेड रोड के द्वितीय चरण के दोनों छोर गिरवाई चौकी व फूलबाग पहुँचकर अब तक की प्रगति की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही महाराज बाड़े पर मुद्रणालय भवन में स्थापित किए जा रहे औद्योगिक संग्रहालय एवं मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इन दोनों कामों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Uncategorized

मदाखलत अमले ने अस्थाई अतिक्रमण हटाकर की जा रही है पेंच रिपेयरिंग

ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी गई।
दीनदयाल नगर स्थित सिंधिया स्टेच्यू के आस पास यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई इसके साथ ही हाथ ठेला संचालक एवं फुटपाथियों को पुनः किसी प्रकार का अतिक्रमण ना किये जाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही निगम डिपो स्थित बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले वालो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही बारादरी चौराहा से मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा एवं मुरार सब्जी मंडी पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई।
खराब हुई सड़कों पर तेजी से की जा रही है पेंच रिपेयरिंग
सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम मगरोनी, लूटपुरा सोना गार्डन के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी छावनी रितुराज होटल के पास, माधव नगर गेट के पास, एजी पुल के बगल से ट्रेंच, राधाविहार पीएचई कॉलोनी, हनुमान बांध, होली चाईल्ड स्कूल के पास आदित्यपुरम, दर्पण कॉलोनी, पुरानी छावनी रायक के पास, अशोक गार्डन के बगल से गुडा, बैंक कॉलोनी, सागरताल के पास, छप्पर वाला पुल से शान शोगत आने वाली रोड पर, हनुमान चौराहे से बाडे जाने वाली रोड पर, गली नम्बर-4 बघेल छात्रावास, हथियापौर, हनुमान जी मंदिर पुरानी छावनी, गुडा पुलिया, पुरानी छावनी हीरा नगर, ढोली बुआ का पुल, फूलबाग चौराहा रेलवे क्रॉसिंग, जलालपुर गांव, हुरावली मरघट, अवाडपुरा पार्क चारो तरफ, लक्ष्मी नगर मुरारी गोदाम के पीछे, राम नगर विक्की फैक्ट्री सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

Uncategorized

छापामार कार्रवाई कर तीन प्रतिष्ठानों से रसोई गैस के 11 सिलेण्डर जब्त किए 

ग्वालियर – रसोई गैस का दुरुपयोग रोकने के लिये जिले में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को विक्की फैक्ट्री एवं चंद्रबदनी नाका क्षेत्र में स्थित दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रसोई गैस के 11 सिलेण्डर जब्त किए गए। साथ ही तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि विक्की फैक्ट्री तिराहा पर नरेश मोदी की दुकान से 4 सिलेण्डर, महादेव इलेक्ट्रोनिक पार्ट चंद्रबदनी नाका से 5 सिलेण्डर व भोलेनाथ बर्तन भण्डार चंद्रबदनी नाका से 2 सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इन तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Uncategorized

खाद को लेकर किसानों में जमकर चली लाठियां, 3 किसान घायल

मुरैना में खाद वितरण केंद्र पर किसानों के दो गुट भिड़ गए। श्योपुर में किसानों ने वितरण केंद्र पर पथराव कर दिया। - Dainik Bhaskar

मुरैना. खाद वितरण केन्द्र पर भगदड़ मच गयी। इसके बाद किसानों के 2 पक्ष आपस में भिड़ गये। एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। 3 किसान जख्मी हो गये। एक जिला अस्पताल में भर्ती है। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। मामला-सोमवार को गल्ला मंडी परिसर का है।
यहां खाद वितरण काउंटर पर सुबह 5 बजे से ही किसान जुटने लगे थे। गल्लामंडी परिसर में सुबह 3.30 बजे जैसे ही खाद वितरण केन्द्र खुला, किसानों में धक्कामुक्की होने लगी। कुछ किसान लाइन से बाहर हो गये। वह वापिस लाइन में घुसे तो दूसरे किसानों ने उन्हें धक्का दे दिया। उनके बीच बहस होने लगी।
बहस के दोरान किसान 2 गुट में बंट गये। दोनों गुट आपस में खींचातानी करने लगे। देखते ही देखते लाठियां चलने लगी। अजय तोमर, राजाराम तोमर और रमेश तोमर निवासी मिरधान घायल हो गये। श्योपुर में खाद वितरण केन्द्र पर पत्थरबाजी हो गयी। वितरण में लगातार हो रही देरी से गुस्सायें किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। किसानों की नाराजगी को देखते हुए कर्मचारी भाग निकले।
किसान बोला- लाइन से बाहर होने पर विवाद
अजय को घायल हालत में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया- पहले खाद पाने के लिए किसानों में धक्कामुक्की हुई तो हम लोग लाइन से बाहर हो गए। हमने अंदर आने की कोशिश की तो पीछे वालों ने आपत्ति ली। इसी बात पर दोनों गुटों में मारपीट हो गई।

श्योपुर: खाद वितरण केंद्र पर किसानों ने पत्थरबाजी की
श्योपुर जिले के विजयपुर में बांगरोद रोड स्थित खाद वितरण केंद्र पर सोमवार को अव्यवस्था और देरी से नाराज किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब घंटों से लाइन में लगे किसानों को खाद नहीं मिली और वितरण में लगातार हो रही देरी से गुस्साए किसानों ने पथराव शुरू कर दिया।

Uncategorized

रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारी भारत का भजिया खाने रूके, अवैध प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे

लंदन. शनिवार को अवैध प्रवासियों के खिलाफ हो रही रैली के दौरान प्रदर्शनकारी भारत का भजिया खाने के लिये रूक गये। यूनाइटेड द किंगडम नाम की एंटी-इमिग्रेशन रैली में लगभग डेढ लाख लोग शामिल हुए। अवैध प्रवासियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीड़ आगे बढ़ रहीथी। तभी कुछ प्रदर्शनकारी भारतीय स्ट्रीट फूड स्टॉल पर रूककर प्याज भजिया और नान रैप खाते दिखे।इस रैली का नेतृत्व फॉर-राइट एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन ने किया। पुलिस ने बताया कि इसमें 1.10 से 1.50 लाख लोग एकत्रित हुए थे। जबकि लगभग 5 हजार लोगों ने स्टैण्ड अप टू रेसिज्म बैनर तले काउंटर प्रोटेस्ट किया। दोनों पक्षों के बीच झ़ड़प् भी और 24 लोग गिरफ्तार किये गये।

5 फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या

इजराइली सेना ने गाजा के दक्षिणी हिस्से खान यूनिस में सोमवार को 5 फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अलजजीरा के मुताबिक, ये लोग मदद का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान इन्हें गोली मारी गई।दूसरी तरफ, इजराइली सेना ने गाजा सिटी में अल-गफरी टावर नाम की एक बड़ी इमारत को बम मारकर गिरा दिया। हमले से पहले सेना ने इमारत और आसपास के टेंटों में रहने वालों को वहां से चले जाने की चेतावनी दी थी।

Uncategorized

खाद की मांग को लेकर किसान सड़कों पर उतरे, ट्रैक्टर ट्राली रैली के साथ पहुंचे किसान, सरकार को दी चेतावनी

टीकमगढ़ मंडी में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दिए।

जबलपुर. भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानी की समस्या और राज्य सरकार के लैंड को लेकर सोमवार को पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यलयों पर किसान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर का ज्ञापन सौंप रहे हैं। इसके लिये किसानों का ट्रेक्टर रैली से पहुंच रहे है। इधर, राजधानी में सीएम ने बिल पर सभी संवाद की बात कहीं है।
जबलपुर में किसान कृषि उपज मंडी से ट्रैक्टर ट्राली रैली निकालकर घंटाघर पहुंचेंगे। अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। रैली को देखते हुए पुलिस ने घंटाघर इलाके में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी। इसी तरह टीकमगढ़ में भी किसानों ने 1 बजे रैली निकालना शुरू कर दिया है। जिला मंत्री धनंजय पटेल ने बताया कि दोपहर 12 बजे किसान कृषि उपज मंडी में एकत्र हुए है। सभा के बाद ट्रैक्टर ट्राली रैली मंडी से शुरू होकर दमोह नाका, रानीताल, यातायात चौक, 3 पत्ती चौक और नौदरा ब्रिज से होती हुई घंटाघर पहुंचेगी। यहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आन्दोलन समाप्त किया जायेगा।
किसानों की मुख्य मांगें
लैंड पूलिंग एक्ट को तत्काल वापस लिया जाए।
यूरिया और डीएपी सहित खाद की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
धान, गेहूं, मूंग और उड़द का रुका हुआ भुगतान किसानों को तुरंत दिया जाए।
गेहूं 2700 रुपए और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाए।
जिले में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ कृषि विभाग के अधिकारियों का ट्रांसफर हो और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Uncategorized

सिंधिया कर रहे थे विकास कार्यो की समीक्षा, जर्जर सड़कों और विकास की धीमी से अधिकारियों से जताई नाराजगी

ग्वालियर. मनोज कल कहां थे तुम इस पर सभापति मनोज तोमर ने अपनी सफाई में कहा है कि मैं श्राद्ध होने की वजह से नहीं आया हूं। मौका था केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट के सभागार में शहर के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शहर की जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यो की धीमी गति और अधिकारियों के व्यवहार के प्रति नाराजगी जताई।
कॉनकोर्स का ढांचा तैयार
ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का निरीक्षण किया। झांसी मंडल के डीआरएफ अनिरूद्ध कुमार ने उन्हें परियोजना की मौजूदा प्रगति और शेष कार्यो की समय सीमा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉनकोर्स का ढांचा तैयार हो चुका है और शेष निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
फुटओवर ब्रिज पर उठाये सवाल
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर और विधायक मोहनसिंह राठौर ने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की सीढि़यों की चौड़ाई कम होने से यात्रियों का हो रही परेषानी का भी मुद्दा उठाया है। इस पर डीआरएम ने कहा है कि काम पूरा होने के बाद केवल प्लेटफार्म बदलने वाली यात्री ही इन सीढि़यों का उपयोग करेंगे। उनके लिये एस्कलेटर भी लगाया गया है। इस पर सिंधिया ने अधिकारियों से कहा है कि प्रयास करें कि सीढि़यां कम से कम 4 फीट चौडी हों। पहले यहां 5 ट्रैक थे। मैने 6 ट्रैक कराये हैं।
5  दिवसीय ग्वालियर प्रवास
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर अंचल के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा करने के बाद वे ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जर्जर सड़कों पर भी असंतोष जताया है।

 

Uncategorized

वक्फ कानून बरकरार, बोर्ड में 3 सदस्य गैर मुस्लिम हों सकेंगे, 5 वर्ष की शर्त खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ धाराओं में लगाई रोक

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कानून के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने फिलहाल उस प्रावधान पर रोक लगाई है। जिसमें वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिये कम स कम 5 वर्ष तक इस्लाम का पालन करने की शर्त रखी गयी थी। न्यायालय ने कहा है कि इस संबंध में उचित नियम बनने तक यह प्रावधान लागू नहीं होता है।
इसके अलावा धारा 3 (74) से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड के प्रावधान पर भी रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि कार्यपालिका किसी भी व्यक्ति के अधिकार तय नहीं कर सकती है। जब तक नामित अधिकारी की जांच पर अंतिम निर्णय न हो और जब तक वक्फ संपत्ति के मालिकाना हक का फैसला वक्फ ट्रिब्यूनल पर हाईकोर्ट द्वारा न हो जाये ।तब तक वक्फ को उसकी संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े मामलों का अंतिम निपटारा होने तक किसी तीसरे पक्ष के अधिकार नहीं बनाये जायेंगे।
संपत्ति के अधिकार कार्यपालिका तय नहीं कर सकती
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी कलेक्टर या कार्यपालिका को संपत्ति के अधिकार तय करने की अनुमति देना शक्तियों के (सेप्रेशन ऑफ पॉवर) पृथक्करण के खिलाफ है। न्यायालय ने निर्देश दिया है कि जब तक धारा 3 (सी) के तहत वक्फ संपत्ति के मालिकाना हक का अंतिम फैसला वक्फ ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट से नहीं हो जाता है। तब तक न तो वक्फ को संपत्ति से बेदखल किया जायेगा, न ही राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ होगी और साथ ही इस बीच किसी तीसरे पक्ष के अधिकार भी नहीं बनाये जायेंगे।
वक्फ में 5 साल वाली शर्त खारिज
मुख्य आपत्ति धारा 3(आर), 3(सी), 3(डी), 7 और 8 समेत कुछ धाराओं पर थी। इनमें से धारा 3(आर), के उस प्रावधान पर न्यायालय ने रोक लगा दी। जिसमें वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिये 5 साल तक इस्लाम का पालन करने की शर्त रखी गयी थी। न्यायालय ने कहा है कि जब तक सरकार इस पर स्पष्ट नियम नहीं बनाती। तब तक यह प्रावधान लागू नहीं होगा। वरना यह मनमाना साबित हो सकता है।
बोर्ड में 3 गैर मुस्लिम सदस्य ही होंगे
वक्फ बोर्ड की संरचना पर टिप्पणी करते हुए न्यायालय ने कहा है कि बोर्ड में अधिकतम 3 गैर मुस्लिम सदस्य ही हो सकते हैं। यानी 11 में से बहुमत मुस्लिम समुदाय से होना चाहिये और साथ जहां तक संभव हो बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुस्लिम ही होना चाहिये। न्यायालय स्पष्ट किया है कि उसका यह आदेश वक्फ एक्ट की वैधता पर अंतिम राय नहीं है। न्यायालय ने साफ किया है कि पूरे कानून पर लगाने का कोई आधार नहीं है। लेकिन कुछ प्रावधानों पर अंतरिम सुरक्षा दी जा रही है। न्यायालय ने कहा है कि सामान्य तौर पर किसी कानून के पक्ष में संवैधानिक वैधता की धारणा रहती है।