भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली. भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोडकर दुनिया की चौथी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने इसकी जानकारी दी। भारत ने यह उपलब्धि अपनी इकोनॉमिक पॉलिसी के कारण हासिल की है।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी, आईएमएफ के आंकडों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि हम चौथी सबसे बडी अर्थवयवस्था है। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है। आज भारत जापान से बडा है। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बडे है। नीति आयोग के सीईओ ने ये भी कहा कि अगर हम अपनी योजना और सोच-विचार पर टिके रहे तो 2.5-3 साल मे ंहम तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *