LatestNewsराज्य

ग्वालियर में होटल रॉयल इन में मिली HDFC बैंक कर्मचारी की डेडबॉडी

ग्वालियर. एचडीएफसी बैंक की सिटी सेंटर ब्रांच के बीमा सेक्शन के कर्मचारी ने होटल रॉयल इन के कमरा नंबर 105 में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रात करीब 1 बजे परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए होटल में आए तब खुदकुशी का पता चला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें जमीन के सौदे और कुछ लोगों से लेनदेन की बात लिखी है। इससे जाहिर है कि मृतक ने जमीन खरीदने वालों के दवाब में आकर जान दी। इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच करेगी।
सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले
पुलिस के अनुसार गोहद भिंड निवासी रामअवतार पुत्र उमाशंकर श्रीवास्तव ने सुसाइड कर लिया। राम अवतार सिटी सेंटर में एचडीएफसी बैंक में बीमा विभाग में पदस्थ थे इसलिए यहां नेहरू नगर में रहते थे। उनका परिवार गोहद में ही रहता है। रामअवतार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले लेकिन बैंक नहीं गए। दोपहर करीब 12.30 बजे होटल रॉयल इन के कमरा नंबर 105 में आकर ठहरे। यहां उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। शाम तक रामअवतार घर नहीं पहुंचे तक परिजन ग्वालियर आ गए। रामअवतार को तलाश उकना पता नहीं चला तो थाटीपुर थाने में मामला दर्ज कराया।
होटल के कमरे में निजी बैंक के कर्मचारी ने सुसाइड किया है। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखी बातों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।- हिना खान, सीएसपी विश्वविद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş