Newsमप्र छत्तीसगढ़

भाजपा ने निकाली विशाल बाइक रैली देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक वीर योद्धा थीं- जयप्रकाश राजौरिया

ग्वालियर – रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक विशेष रूप से मना रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा ने किया। इस बाइक रैली को झंडी दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने रवाना किया। यह बाइक रैली महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर फूलबाग चौराहा, नदी गेट, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल होते हुए समाधि स्थल पर समाप्त हुई। इस रैली में देवी अहिल्याबाई अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोषों कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस बाइक रैली से पहले भाजपा नेत्रियों ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर रंगोली बनाकर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक वीर योद्धा थीं। जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी गद्दी को संभाला और शासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बाद अगर किसी का नाम इतिहास में श्रद्धा व सम्मान से लिया जाता है तो वह अहिल्याबाई होल्कर का, जिनको अपने जीवन काल में ही जनता इन्हें देवी समझने और कहने लगी थी। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है। आज भारत की मोदी सरकार व प्रदेश की मोहन सारकार भी उन्हीं के राह पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, महिला मोर्चा के जिला प्रभारी श्री उपेंद्र बैस, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, महामंत्री डॉ करुणा सक्सेना, डॉ. अंजली रायजादा, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Hkh “ks;j fd;k gSA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *