कोलकाता में 7 ड्रोन दिखे, जम्मू-कश्मीर के LG पुंछ ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पहुंचे
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पुंछ ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पहुंचे। उन्होंने सेना और बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं कोलकाता में सोमवार रात 7 ड्रोन देखे जाने की खबर है। ये कहां से आए इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर टी-72 टैंक तैनात किए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि टी-72 टैंक इस ऑपरेशन का अहम हिस्सा रहे। ये 125 मिमी की तोपों और 4000 मीटर तक की मिसाइल मारक क्षमता से लैस है। इन्हें संयुक्त बलों की तैनाती के तहत मोर्चें पर भेजा गया था। टी-72 टैंक अभी भी बीएमपी-2 बख्तरबंद गाडियों के साथ एलओसी पर तैनात है ताकि घुसपैठ के रास्तों को पूरी तरह सील किया जा सके।

