त्राल में लश्कर के आतंकी के घर में ब्लास्ट, पहलगाम अटैक से जुड़ा है आतंकी, घर में एक्सप्लोसिव था
पहलगाम. दक्षिण कश्मीर के त्राल में लश्कर के आतंकी के घर में ब्लास्ट हो गया। धमाके में घर पूरी तरह तबाह हो गया। सूत्रों ने बताया कि आतंकी आसिफ शेख का नाम पहलगाम हमले में सामने आया था। सेना शुक्रवार सुबह यहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी। ऑपरेशन के दौरान शेख के घर में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी और जवान पीछे हट गए। इसके थोड़ी ही देर बाद एक बड़ा धमाका हो गया। सर्च टीम ने बताया कि घर के भीतर विस्फोटक रखे थे।
कश्मीर के बांदीपोरा के कुलनार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया।

