अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर की कार्यवाही

ग्वालियर – कुंवरपुरा क्षेत्र में नगर निगम से बिना विकास अनुज्ञा प्राप्त कर अवैध रुप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे आज मंगलवार को निगम के अमले द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया तथा कॉलोनाइजर को चेतावनी दी गई।
भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज ग्राम कुंवरपुरा के सर्वे क्रमांक 199, 200 पर तराना पत्नी रियायत खान, सुलेमान पुत्र कल्लू खां आदि के द्वारा 0.6791 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी।

उक्त कालोनी में किए गए अवैध सड़क ,विद्युत पोल सीवर लाइन,बाउंड्री वॉल आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में भवन निरीक्षक, मदाखलत प्रभारी, क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ, पटवारी  एवं महाराजपुरा थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *