लैंड जिहाद-सरकारी बिल्डिंग में बन गयी 2 मजारें, जांच में निकली 3 वर्ष पुरानी, हिन्दू संगठन बोला -यह लैंड जिहाद है इन्हें हटाये

भोपाल में 1250 इलाके की इन दो मजारों की शिकायत की गई है।

भोपाल में 1250 इलाके की इन दो मजारों की शिकायत की गई है।

भोपाल. सरकारी बिल्डिंग में 2 मजारें बना ली गयी है। बाकायदा यहां इबादत भी की जा रही है। हिन्दूवादी संगठन ने इसे लैंड जिहार बताते हुए एसडीएम से शिकायत की है। मामला भोपाल के शासकीय आवासीय इलाके 1250 का है। संस्कृति बचाओ मंच ने इस पर आपत्ति जताई है। मंच अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा है कि 1250 इलाके में आवास क्रमांक 28ए 35 और 85ए 96 के आसपास 2 मजारें का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। वीवीआईपी इलको के सरकारी भवन में 2 मजारें कैसे बन गयी हे। भोपाल में लैंड जिहाद चल रहा है।
3 वर्ष पूर्व बनाई गयी मजारें
चन्द्रशेखर तिवारी ने गुरूवार को टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। इन मजारों को हटवाने की कार्यवाही करें ताकि बेशकीमती भूमि अतिक्रमणमुक्त हो सके। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आन्दोलन किया जायेगा।
इस पर एसडीएम रावत ने शुक्रवार की सुबह पटवारी को मौके पर भेजा। जांच में सामने आया है कि मजारें लगभग 3 साल पुरानी है। इन्हें किसने बताया था बनवाया है। यह साफ नहीं हो पाया है। इन मजारों के आसपास मुस्लिम परिवार रहता है। मजार के सामने ही बाघमेश्वरी देवी का मंदिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *