पुरानी छावनी पर अवैध विकसित कॉलोनी के निर्माण कार्य को हटाया

ग्वालियर -नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी राजवी सोनी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज ग्राम पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 194,195,196,171 पर सुषमाबाई पत्नी हरभान सिंह, मधु राजपूत पत्नी यतेंद्र आदि के द्वारा 0.5850 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी, उक्त कालोनी में किए गए अवैध सड़क ,विद्युत पोल, वाटर लाइन आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में तहसीलदार, भवन निरीक्षक, मदाखलत प्रभारी, क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ, पटवारी अनूप परमार एवं पुरानी छावनी थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *